अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा अभी महज 14 साल की हैं। लेकिन, पिता की तरह अभिनय दुनिया में नाम कमाने के लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में खुद नवाज ने यह खुलासा किया है।
अक्सर स्टारकिड्स अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्मी दुनिया में पहचान बनाते हैं। तमाम उदाहरण इंडस्ट्री में हैं। अब अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा भी अपने पिता की तरह अभिनय की दुनिया में जादू बिखरने की तैयारी में हैं। स्टारकिड्स जब एक्टिंग की दुनिया में आते हैं तो नेपोटिज्म पर भी बहस होती है। बेटी को लेकर नवाज ने बताया है कि शोरा ने स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स फैकल्टी से जुड़ने की पहल की है। इसके अलावा इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाने के लिए शोरा वर्ल्ड सिनेमा को भी एक्सप्लोर कर रही हैं। यहां तक कि उन्होंने पिता की मदद लेने से साफ इनकार कर दिया है।
सीख रही हैं एक्टिंग
नवाजुद्दीन ने फिल्म कंपैनियन के साथ बातचीत में कहा कि उनकी बेटी फिलहाल ट्रेनिंग ले रही हैं। नवाज ने बताया कि उनकी बेटी ने परफॉर्मिंग आओर्ट फैकल्टी में एडमिशन लिया और अपने टीचर के आगे होथ जोड़कर कहा, 'मैं एक्टिंग सीखना चाहती हूं'। अभिनेता ने शोरा के कोर्स और ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारियां भी दीं। साल के आखिर में उनकी योजना एक प्ले में शामिल होने की भी है।
हर तरह से बेटी के पैशर को करते हैं सपोर्ट
नवाजुद्दीन ने बताया कि उन्होंने कभी शोरा को अभिनय के लिए प्रोत्साहित नहीं किया, लेकिन बेटी के पैशन को उन्होंने हर तरह से सपोर्ट किया है। एक्टर ने कहा कि अब जब उनकी बेटी एक्टिंग में इतनी दिलचस्पी लेती हैं तो और लोग भी उसे आगे बढ़ाते हैं। नवाज के मुताबिक, शोरा यह काम स्वतंत्र रूप से कर रही हैं। नवाजुद्दीन ने बताया कि उन्हें तो लंबे समय तक बेटी के आर्ट फैकल्टी जाने की जानकारी ही नहीं थी। यह भी नहीं पता था कि कौन-सी वर्कशॉप करती हैं। शोरा खुद सबकुछ सर्च करती हैं, अपनी मां से बताती हैं और फीस के लिए फिर उनसे बात करती हैं।
Ishq Vishk Rebound: इश्क विश्क रिबाउंड को देखने के लिए उत्सुक हैं इश्क-विश्क की 'अलीशा', पुराने दिनों को किया याद
हर दिन देखती हैं एक फिल्म
जब नवाजुद्दीन से पूछा गया कि क्या वे बेटी को अभिनय सिखा रहे हैं? इस पर एक्टर ने कहा कि बेटी ने उनकी मदद लेने से इनकार कर दिया। एक्टर ने कहा, 'वे बहुत सारी फिल्में देखती हैं, जिनमें विश्व सिनेमा भी शामिल है। सिर्फ 14 साल की उम्र में शोरा हर दिन एक फिल्म देखती हैं। एक बार, उन्होंने उन्हें दिखाने के लिए एक नाटक किया और जब उन्होंने उनसे पूछा कि उन्होंने यह कैसे किया तो जवाब मिला, 'पापा, मैं तैयारी कर रही हूं। मैं बहुत सारी फिल्में देखती हूं'।
Devara: 'देवरा' में एनटीआर और जान्हवी के बीच दिखेगी शानदार केमिस्ट्री, यहां हो रही है फिल्म के गाने की शूटिंग