फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Natasa Stankovic: हार्दिक से अलग होने के बाद बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं नताशा, साझा की तस्वीरें

Mon, 22 Jul 2024 01:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री-मॉडल नताशा सर्बिया में अपने घर का दस्तावेजीकरण कर रही हैं। रविवार को, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेटे अगस्त्य के कई वीडियो शेयर किए। एक क्लिप में अगस्त्य अपनी मां नताशा के साथ उनके घर पर खेल रहे थे और दूसरे फोटो में वह घर की खरीदारी के लिए उनके साथ शामिल हुए।
विज्ञापन
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम @natasastankovic__
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नताशा स्टेनकोविक ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलग होने की घोषणा की है। 18 जुलाई शाम को मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर  इसकी पुष्टि की है कि वे अब साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह उन दोनों के लिए एक "कठिन निर्णय" था और उन्होंने बताया कि वे अपने चार वर्षीय बेटे अगस्त्य का पालन-पोषण करना जारी रखेंगे। अब तलाक के बाद नताशा सर्बिया की सड़कों पर घूम रही हैं और बेटे के साथ खूब एंजॉय भी कर रही हैं।  
विज्ञापन


बेटे के साथ सर्बिया में एंजॉय कर रही हैं नताशा
अभिनेत्री-मॉडल नताशा सर्बिया में अपने घर का दस्तावेजीकरण कर रही हैं। रविवार को, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेटे अगस्त्य के कई वीडियो शेयर किए। एक क्लिप में अगस्त्य अपनी मां नताशा के साथ उनके घर पर खेल रहे थे और दूसरे फोटो में वह घर की खरीदारी के लिए उनके साथ शामिल हुए। एक वीडियो में वह एक घोड़े को खाना खिलाते नजर आए।

खूब उड़ी थीं तलाक की अफवाहें
बता दें कि तलाक के कुछ दिनों पहले से नताशा स्टेनकोविक और उनके पति हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरें लगातार मीडिया में बनी हुई थीं। दोनों काफी समय से सार्वजनिक रूप से एक साथ भी नहीं देखे गए थे। इन अटकलों पर नताशा स्टेनकोविक ने मोहर लगा दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपने और हार्दिक के तलाक की पुष्टि की थी।
विज्ञापन


कपल ने खुद की तलाक की पुष्टि
बता दें कि पोस्ट साझा करते हुए नताशा ने लिखा,  ‘चार साल साथ रहने के बाद मैंने और हार्दिक ने सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने एक साथ अपना सबसे बेहतर देने की कोशिश की, अब हमारा मानना है कि ये हम दोनों के हित में है। यह हम दोनों के लिए कठिन निर्णय था, हमने एक दूसरे को सम्मान दिया और खुशी से रहें और एक परिवार बनाया। हमें अगस्त्य मिला, जो हम दोनों के जीवन का केंद्र बना। हम सह-अभिभावक की तरह पूरी कोशिश करेंगे कि हम उसे वो सब कुछ दे सके जो उसकी खुशी के लिए कर सकते हैं। हम निवेदन करते हैं कि हमे इस मुश्किल घड़ी में आप सपोर्ट करेंगे और हमारे मुश्किल और संवेदनशील समय को समझते हुए हमें प्राइवेसी देंगे।’
विज्ञापन

 

Jahnvi Kapoor: जान्हवी कपूर के पसंदीदा अभिनेता हैं कौन, जिनके लिए अमिताभ बच्चन-ऋतिक-विक्की कौशल को भी ठुकराया

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें