फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nani 32: निर्देशक सुजीत के साथ नानी की अगली फिल्म का एलान, अभिनेता के जन्मदिन पर जारी हुआ 'नानी 32' का वीडियो

Sat, 24 Feb 2024 11:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार नानी के 40वें जन्मदिन पर उनकी एक और नई फिल्म का एलान हो गया है। वे निर्देशक सुजीत के साथ अपनी 32वीं फिल्म करेंगे। 
विज्ञापन
नानी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के नेचुरल स्टार कहे जाने वाले नानी का 40वां जन्मदिन बेहद खास रहा। आज उनकी फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' का एक्शन से भरपूर दमदार टीजर रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं अब उनकी नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है। अभिनेता के जन्मदिन पर उनके फैंस को उनकी नई फिल्म का खास तोहफा मिला है। नानी की अगली फिल्म निर्देशक सुजीत के साथ होगी, जिसे फिलहाल 'नानी 32' कहा जा रहा है। नानी की 32वीं फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विज्ञापन


आरआरआर के निर्माता करेंगे फिल्म का निर्माण
नानी की नई फिल्म का आधिकारिक एलान हो चुका है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का निर्माण डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तहत डीवीवी दानय्या और कल्याण दासारी द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ऑस्कर विजेता ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' का निर्माण किया था।  'सारिपोधा सानिवारम' के बाद डीवीवी एंटरटेनमेंट बैनर ने एक बार फिर नानी से हाथ मिलाया है।
Villains: विलेन के रोल के लिए इन अभिनेताओं ने ली मोटी फीस, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन


फिल्म का पहला वीडियो 
फिल्म का रोमांचक घोषणा वीडियो डीवीवी मूवीज द्वारा अपने यूट्यूब पेज पर साझा किया गया। फिल्म का वीडियो निर्माताओं ने 'विटी एक्शन राइड' टैगलाइन के साथ जारी किया। घोषणा वीडियो में एक ट्रक दिखाया गया है, जो तेज रफ्तार में जा रहा है। वीडियो में कहा गया कि जा एक आदमी अहिंसक हो जाता है तो उसकी जिंदगी में सबकुछ उलट-पलट हो जाता है।
विज्ञापन


Sanjay Leela Bhansali: भंसाली को शुरू से पसंद रहे तीन महिला किरदार, इन 10 चरित्रों में दिखेंगे तीनों के अक्स

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
वहीं नानी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'यह सुजीत की फिल्म है। पावर के बाद प्रेमी आता है। नानी 32 के लिए उत्साहित हूं।' 'सारिपोधा सानिवारम' के पूरा होते ही नानी32 की शूटिंग शुरू हो जाएगी। प्रवीण लक्कराजू नानी और सुजीत की इस फिल्म में संगीत देंगे। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी।
Upcoming Films: विलेन के दम पर धमाल मचाएंगी ये बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेंगी कमाई का रिकॉर्ड!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें