हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने सीरीज में अपनी भूमिका और इंडस्ट्री को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। एक नए साक्षात्कार में, अभिनेता ने अपना नाम बदलकर फरहान और फिर इमरान करने के पीछे की कहानी साझा की है।
हिंदी सिनेमा में अपनी किसिंग कला से मशहूर इमरान हाशमी अपनी आने वाली वेब सीरीज 'शोटाइम' में अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने सीरीज में अपनी भूमिका और इंडस्ट्री को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। एक नए साक्षात्कार में, अभिनेता ने अपना नाम बदलकर फरहान और फिर इमरान करने के पीछे की कहानी साझा की है।
विज्ञापन
नाम बदलकर किया डेब्यू
हाल ही में, एक इंटरव्यू में हाशमी ने खुलासा किया कि शोबिज में प्रवेश करने से पहले उनके दादा के आग्रह पर उनका नाम फरहान रखा गया था। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मेरी पहली फिल्म के क्रेडिट में मुझे फरहान हाशमी बताया गया था। मैंने अपना नाम बदलकर फरहान रख लिया। यह सब केवल मेरे दादा जी के आग्रह पर हुआ था।
फरहान से इमरान कैसे बने अभिनेता
उन्होंने आगे कहा, 'एक्टर बनने के लिए उस ज्योतिष ने मेरा नाम बदलकर फरहान रखने की सलाह दी थी। इमरान ने पहले फरहान को चुना, लेकिन फिल्म फ्लॉप होने पर जल्द ही मैंने अपना नाम बदल लिया। नाम बदलने के बाद मेरी दूसरी फिल्म हिट हो गई थी। " बता दें कि इमरान की दूसरी रिलीज फिल्म अनुराग बसु की 'मर्डर' थी। इस फिल्म का निर्माण उनके चाचा मुकेश भट्ट ने किया था और इसमें मल्लिका शेरावत ने भी अभिनय किया था। इससे अभिनेता को 'सीरियल किसर' का टैग मिला था।
विज्ञापन
इन प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर
इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता वर्ष 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे। आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात करें, तो अभिनेता जल्द ही 'शोटाइम' में नजर आएंगे। इसके अलावा पवन कल्याण स्टारर 'ओजी' में नजर आएंगे। इस फिल्म से इमरान हाशमी तेलुगु इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसका निर्देशन साहू द्वारा किया जाएगा। फिल्म में इमरान हाशमी निगेटिव किरदार में दिखाई देने वाले हैं।