नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पैपराजो के पोस्ट को साझा करते हुए अपने फैन से माफी मांगी है। अभिनेता ने लिखा है, 'मुझे अभी इस घटना के बारे में पता चला है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं उन सज्जन से माफी मांगता हूं। मैं कोशिश करूंगा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण था'।
साउथ के सुपर स्टार नागार्जुन कल से चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके बॉडीगार्ड के द्वारा एक दिव्यांग फैन को धक्का मारते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो की वजह से अभिनेता काफी ट्रोल हो रहे हैं। वहीं अब अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए इसके लिए माफी मांगी है।
विज्ञापन
ऐसा नहीं होना चाहिए था
नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पैपराजो के पोस्ट को साझा करते हुए अपने फैन से माफी मांगी है। अभिनेता ने लिखा है, 'मुझे अभी इस घटना के बारे में पता चला है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं उन सज्जन से माफी मांगता हूं। मैं कोशिश करूंगा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण था'। नागार्जुन ने इस पोस्ट के साथ हाथ जोड़ते हुए इमोटिकॉन को भी साझा किया है।
वीडियो की वजह से हुए ट्रोल
नागार्जुन इस वीडियो की वजह से काफी ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'ये दिव्यांग हैं। इन्हें कितना अपमानित महसूस हुआ होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'यह दिल दहला देने वाला है। ये आदमी इस तरह के दुर्व्यवहार के लायक नहीं हैं'। सोशल मीडिया पर अभिनेता के लिए कई बातें लिखी जा रही है। कुछ लोग कह रहे हैं कि अभिनेता को वहीं स्टैंड लेना चाहिए था।
धनुष भी किए गए स्पॉट
एक्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में नागार्जुन अपने बॉडीगार्ड के साथ एक एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया था। उनके बगल में एक्टर धनुष भी नजर आ रहे थे। जब वे एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे तब उनके पास एक कैफे का कर्मचारी उनके नजदीक आया। इसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने तुरंत उसे धक्का दे दिया। नागार्जुन ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वे आगे निकल गए। वीडियो में धनुष को कई बार पीछे मुड़कर देखते देखा गया, लेकिन वे भी नहीं रुके।