फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: अमिताभ बच्चन ने मांगी प्रभास के फैंस से माफी, एक पुरानी तस्वीर से जुड़ा है मामला

Mon, 24 Jun 2024 08:41 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज से पहले फिल्म निर्माताओं ने कलाकारों का एक साक्षात्कार जारी किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन एक चीज के चलते प्रभास के फैंस से माफी मांगते नजर आए।
विज्ञापन
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कल्कि 2898 एडी' अब रिलीज की दहलीज पर आकर खड़ी हो गई है। ऐसे में दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में टिकटों की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। उत्तरी अमेरिका में भी धड़ाधड़ टिकट बिक रहे हैं। कई बड़े कलाकारों से सजी यह फिल्म 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में उतरेगी और रिलीज से पहले फिल्म में अहम किरदार निभा रहे अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने सह-कलाकार प्रभास के प्रशंसकों से माफी मांगी है।

विज्ञापन


Kartik Aaryan: नकारात्मकता का जवाब खामोशी से देते हैं कार्तिक आर्यन, बोले- मेरे लिए मेरा काम बोलता है

अमिताभ बच्चन ने इस वजह से मांगी माफी
हाल ही में, फिल्म निर्माताओं ने इसमें काम कर रहे कलाकारों का साक्षात्कार जारी किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन एक चीज के चलते प्रभास के फैंस से माफी मांगते नजर आए। अमिताभ ने कहा कि जब निर्देशक नाग अश्विन फिल्म के बारे में बात करने के लिए उनके पास आए थे तो एक फोटो साथ में लाए थे। तस्वीर यह दिखाने के लिए थी कि उनका और प्रभास का किरदार कैसे दिखेगा। उस तस्वीर में अमिताभ बच्चन का किरदार प्रभास के किरदार को धक्का दे रहा था। इस किस्से को सुनाने के बाद बिग बी ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और प्रभास के फैंस कृपया मुझे माफ कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Box Office Collection: वीकएंड पर नहीं चला इश्क विश्क रिबाउंड जादू, चंदू चैंपियन-मुंजा की कमाई में दिखा उछाल

ये कलाकार आएंगे नजर
'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन के अलावा कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, मृणाल ठाकुर, मालविका नायर, शोभना, पशुपति, अन्ना बेन, ब्रह्मानंदम और राजेंद्र प्रसाद भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। वहीं, संतोष नारायणन ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।

Sonakshi-Zaheer Reception: सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में छाए सलमान खान, कड़ी सुरक्षा के बीच की धांसू एंट्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें