नाग अश्विन ने फिल्म में एसएस राजमौली, राम गोपाल वर्मा और दुलकर सलमान जैसी बड़ी हस्तियां कैमियो करती नजर आई थीं। अब उन्होंने इन हस्तियों से कैमियो कराने में कामयाब रहने को लेकर बात की है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें इन हस्तियों को मनाना पड़ा और उन लोगों ने इस फिल्म में कैमियो करने के लिए काफी दयालुता दिखाई है।
मशहूर निर्देशक ने आगे कहा कि इस फिल्म के चारो मुख्य कलाकारों को हर फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों का हिस्सा बनाना चाहता है। वो काफी भाग्यशाली रहे कि उन्हें इन सभी हस्तियों का समर्थन मिल पाया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अश्वत्थामा के किरदार के लिए उनकी पसंद अमिताभ बच्चन ही थें। अमिताभ देश के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं, जबकि प्रभास मौजूदा दौर के सबसे बड़े एक्शन अभिनेताओं में से एक हैं। ऐसे में इन दोनों कलाकारों की लड़ाई वाले सीन्स उनके लिए किसी सपने की तरह थे।
Ranveer Singh: आदित्य धर के साथ रणवीर सिंह की फिल्म का आधिकारिक एलान, इन 'धुरंधर' के साथ पर्दे पर आएंगे नजर
कल्कि 2898 ए़डी पोस्टर
- फोटो : इंस्टग्राम @kalki2898ad