फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mufasa: 'मुफासा' के हिंदी वर्जन में आवाज देंगे शाहरुख, आर्यन और अबराम, पहली बार साथ आएगी पिता-बेटों की तिकड़ी

Mon, 12 Aug 2024 11:44 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुफासा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
इस समय दर्शकों के बीच हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज पूरी तरह से सिर चढ़ कर बोल रहा है। डेडपूल एंड वूल्वरिन पहले से ही फैंस के बीच धमाल मचा रही है।  इसके बाद जेम्स कैमरून ने 'अवतार' के तीसरे पार्ट के टाइटल की घोषणा की, जिसके बाद दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। अब फिल्म 'द लायन किंग' का प्रीक्वल 'मुफासा: द लायन किंग' का हिंदी ट्रेलर भी सामने आ गया है, जो हिंदी दर्शकों को काफी पसंद आया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख खान, आर्यन खान और अबराम खान डबिंग करेंगे।
विज्ञापन


शाहरुख-आर्यन, अबराम करेंगे डबिंग
मालूम हो की शाहरुख खान 'मुफासा' के लिए डबिंग करेंगे, जो एक बार फिर जंगल का राजा बन दर्शकों का मनोरंजन करेगा। वही, 'सिंबा' के किरदार को आर्यन खान आवाज देंगे और 'युवा मुफासा' के लिए किंग खान के छोटे लाडले अबराम खान डबिंग करेंगे। यह पहली बार है जब एक साथ पिता-बेटों की जोड़ी किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आएगी। एक तरफ शाहरुख फिल्म 'किंग' के लिए कथित तौर पर सुहाना खान के साथ काम करने वाले हैं। वही, दूसरी तरफ अब किंग खान बेटों के साथ भी अपनी जोड़ी जमाने को तैयार हैं।

शाहरुख ने प्रोजेक्ट को बताया खास
 फिल्म के डबिंग को लेकर शाहरुख ने कहा, "मुफासा एक ऐसा किरदार है, जिसके पास एक अलग विरासत है। वह जंगल का राजा है और अपने बेटे सिम्बा का भी मार्गदर्शक है। एक पिता के रूम में वह अपने बेटे के लिए सब कुछ करता है। 'मुफासा: द लायन किंग' में दर्शकों को मुफासा के बचपन से लेकर राजा बनने तक के सफर को स्क्रीन पर दिखाया गया है। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए काफी खास है क्योंकि मेरे दोनों बेटे आर्यन और अबराम इसका हिस्सा हैं।"
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि यह फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। 'मुफासा: द लायन किंग' को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें