फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan: आर्यन खान को कोरियोग्राफर मुदस्सर ने बताया जीनियस, 'स्टारडम' से करने वाले हैं करियर की शुरुआत

Fri, 28 Jun 2024 10:52 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके बच्चे लेने वाले है। उनकी बेटी सुहाना फिल्मी पर्दे पर दस्तक दे चुकी हैं और अब आर्यन भी बतौर निर्देशक शुरुआत करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
आर्यन खान-मुदस्सर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने 30 साल से भी लंबा सफर तय किया है। इस दौरान उन्होंने लगातार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। तीन दशक से भी ज्यादा समय तक फिल्मी दुनिया में ना सिर्फ सक्रिय रहना, बल्कि मुख्य अभिनेता के तौर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म देते रहना एक बड़ी उपलब्धि है। अब उनकी इस विरासत को उनके बच्चे आगे बढ़ाने वाले हैं। अभिनेता की बेटी सुहाना ने तो बतौर अभिनेत्री अपना करियर शुरू भी कर दिया है। अब उनके बेटे आर्यन पर निगाहें टिकी हुई हैं. जो बतौर निर्देशक अपना करियर शुरू करने वाले हैं। 

विज्ञापन


सुहाना के बाद आर्यन देने वाले हैं दस्तक 
साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' से सुहाना खान ने डेब्यू किया था। मशहूर निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म में वह अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा आदि के साथ नजर आई थीं। अब आर्यन खान भी फिल्मी दुनिया में अपना सफर शुरू करने के लिए तैयार हैं। वह अपने आगामी प्रोजेक्ट 'स्टारडम' से बतौर निर्देशक फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। हाल में ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस शो में अभिनेता बॉबी देओल नजर आने वाले हैं और इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। अब इस शो से जुड़े कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने इसे लेकर बात की है। 
Laal Banarasi: कलाकारों का नहीं मिला बकाया, निर्माताओं को भेजा नोटिस, किसी की मां भर्ती तो किसी को भरना है लोन
विज्ञापन

मुदस्सर खान ने आर्यन को बताया जीनियस 
एक इंटरव्यू के दौरान कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने खुलासा किया कि वह फिलहाल शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह आर्यन खान के इस वेब सीरीज में काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इसके बारे में ज्यादा बात ना करने को कहा गया है। हालांकि, उन्होंने इतना कहा कि वह इस वेब सीरीज के गानों पर  काम कर रहे हैं और फिलहाल ये अभी प्लानिंग के स्टेज पर है। इस बीच आर्यन खान को लेकर मशहूर कोरियोग्राफर ने कहा कि वो काफी जीनियस हैं और बहुत प्रतिभाशाली भी हैं। कोरियोग्राफर ने जोर देते हुए कहा कि आर्यन के साथ काम करने के दौरान उन्हें काफी मजा आने वाला है। 
विज्ञापन

Box Office Collection: ओपनिंग डे पर 'कल्कि 2898 एडी' ने की बंपर कमाई, जानें 'चंदू चैंपियन' और 'मुंजा' का हाल
'स्टारडम' में दिखेगी ग्लैमर की दुनिया की कहानी 
बता दें कि आर्यन खान की स्टारडम एक आधुनिक ड्रामा होने वाली है, जो मनोरंजन की ग्लैमर वाली दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी। इस सीरीज में  प्रसिद्धि, सफलता के उतार-चढ़ाव के साथ, सीरीज के किरदार की स्टार बनने की प्रबल इच्छा दिखाई जाएगी। इसे आर्यन खान ने लिखा और निर्देशित किया है। सीरीज को़ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा बनाया जा रहा है, जिसके मुख्य भूमिका में लक्ष्य लालवानी होंगे। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसमें बॉबी देओल और मोना कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं। 
Mandira Bedi: मंदिरा क्रिकेट होस्टिंग के लिए हुई थीं ट्रोलिंग की शिकार, बोलीं- कुछ लोगों आप कुछ भी कर लो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें