शाहरुख खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके बच्चे लेने वाले है। उनकी बेटी सुहाना फिल्मी पर्दे पर दस्तक दे चुकी हैं और अब आर्यन भी बतौर निर्देशक शुरुआत करने को तैयार हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने 30 साल से भी लंबा सफर तय किया है। इस दौरान उन्होंने लगातार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। तीन दशक से भी ज्यादा समय तक फिल्मी दुनिया में ना सिर्फ सक्रिय रहना, बल्कि मुख्य अभिनेता के तौर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म देते रहना एक बड़ी उपलब्धि है। अब उनकी इस विरासत को उनके बच्चे आगे बढ़ाने वाले हैं। अभिनेता की बेटी सुहाना ने तो बतौर अभिनेत्री अपना करियर शुरू भी कर दिया है। अब उनके बेटे आर्यन पर निगाहें टिकी हुई हैं. जो बतौर निर्देशक अपना करियर शुरू करने वाले हैं।
विज्ञापन
सुहाना के बाद आर्यन देने वाले हैं दस्तक
साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' से सुहाना खान ने डेब्यू किया था। मशहूर निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म में वह अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा आदि के साथ नजर आई थीं। अब आर्यन खान भी फिल्मी दुनिया में अपना सफर शुरू करने के लिए तैयार हैं। वह अपने आगामी प्रोजेक्ट 'स्टारडम' से बतौर निर्देशक फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। हाल में ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस शो में अभिनेता बॉबी देओल नजर आने वाले हैं और इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। अब इस शो से जुड़े कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने इसे लेकर बात की है।
Laal Banarasi: कलाकारों का नहीं मिला बकाया, निर्माताओं को भेजा नोटिस, किसी की मां भर्ती तो किसी को भरना है लोन
विज्ञापन
मुदस्सर खान ने आर्यन को बताया जीनियस
एक इंटरव्यू के दौरान कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने खुलासा किया कि वह फिलहाल शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह आर्यन खान के इस वेब सीरीज में काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इसके बारे में ज्यादा बात ना करने को कहा गया है। हालांकि, उन्होंने इतना कहा कि वह इस वेब सीरीज के गानों पर काम कर रहे हैं और फिलहाल ये अभी प्लानिंग के स्टेज पर है। इस बीच आर्यन खान को लेकर मशहूर कोरियोग्राफर ने कहा कि वो काफी जीनियस हैं और बहुत प्रतिभाशाली भी हैं। कोरियोग्राफर ने जोर देते हुए कहा कि आर्यन के साथ काम करने के दौरान उन्हें काफी मजा आने वाला है।