टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अब फिल्मी दुनिया में नाम कमा रही हैं। वे अपने अभिनय से लगातार दर्शकों का दिल जीत रही हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ कई तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में उन्होंने तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम करने के अनुभव को साझा किया। दरअसल, मृणाल की मातृभाषा हिंदी और मराठी है। इस वजह से तेलुगु फिल्मों में काम करना उनके लिए बेहद कठिन था।