तेलुगु अभिनेता विश्वक सेन की अपनी फिल्म 'गामी' को लेकर चर्चा में बने हुए है। 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों को भी खूब पसंद आई। विश्वक की इस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। चलिए आपको बताते है कि इस फिल्म को कब और कहां देख सकते हैं।