फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mr India 2: 'मिस्टर इंडिया 2' को लेकर अटकलें तेज, फैंस बोले- 'वरुण और जान्हवी की जोड़ी को लेकर ही बनाना फिल्म'

Sun, 01 Sep 2024 11:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी निर्मित सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का एक पोस्टर जारी किया और लिखा कि वह फिर से एक बार यह फिल्म बना सकते हैं। इसके बाद बोनी की बेटी और अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी 'मिस्टर इंडिया' का एक पोस्ट साझा किया और अपनी प्रतिक्रिया दी। जान्हवी के इस पोस्ट पर अब प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही इस बात की भी डिमांड कर रहे हैं कि 'मिस्टर इंडिया 2' में जान्हवी कपूर को लीड रोल में लिया जाए। 
विज्ञापन
बोनी कपूर-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor, boney.kapoo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'मिस्टर इंडिया' 1987 की भारतीय हिंदी सुपरहीरो फिल्म। इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया और इसका निर्माण बोनी कपूर और सुरिंदर कपूर ने नरसिम्हा एंटरप्राइजेज के बैनर तले किया था। इसकी कहानी और पटकथा सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी, जो अलग होने से पहले उनका आखिरी सहयोग था। अनिल कपूर , श्रीदेवी और अमरीश पुरी अभिनीत यह फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई थी। दर्शक इस फिल्म को आज भी देखना पसंद करते हैं। अब इस फिल्म को लेकर बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'मिस्टर इंडिया' का  एक पुराना पोस्टर जारी किया है, लेकिन उनके कैप्शन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। बोनी के साथ ही जान्हवी की प्रतिक्रिया पर अब प्रशंसक लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं और जान्हवी को 'मिस्टर इंडिया 2' में लेने की डिमांड कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बोनी कपूर का इंस्टा पोस्ट
बोनी कपूर ने हाल ही में 'मिस्टर इंडिया' का एक पोस्टर जारी किया और लिखा, 'मैं इसे फिर से बना सकता हूं'' इसके बाद बोनी की इस पोस्ट पर जान्हवी के अलावा भी कई प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। जान्हवी ने अपने पिता और निर्देशक बोनी के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'आपने हमेशा ऐसा किया है, आप अब भी ऐसा कर सकते हैं और आगे भी करते रहेंगे'। 
विज्ञापन

जान्हवी का पोस्ट
जान्हवी ने भी 'मिस्टर इंडिया' के इसी पोस्टर को अपनी स्टोरी पर साझा किया, जिस पर अब प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर प्रशंसक 'मिस्टर इंडिया 2' के आने की अटकलें लगा रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'प्लीज जरूर बनाएं 'मिस्टर इंडिया 2'', एक और प्रशंसक ने लिखा "कृपया जान्हवी के साथ मिस्टर इंडिया का रीमेक बनाएं"। वहीं कुछ प्रशंसक '''मिस्टर इंडिया 2' को लेकर यही डिमांड कर रहे हैं इस फिल्म में जान्हवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी को लेना चाहिए।''  बहरहाल, 'मिस्टर इंडिया 2' आएगी या नहीं इसको लेकर अभी किसी भी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


बता दें श्रीदेवी का जन्म 1963 में हुआ था और उन्होंने तमिल फिल्म 'कंधन करुणई' से चार साल की छोटी सी उम्र में ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने 1979 में फिल्म 'सोलवा सावन' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, लेकिन 1983 में जीतेंद्र के साथ फिल्म 'हिम्मतवाला' में काम करने के बाद उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा। आज श्रीदेवी को सभी बेहद याद करते हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी
जान्हवी कपूर के काम की बात करें तो वह जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा पार्ट 1' में अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे। यह 27 सितंबर को रिलीज होगी। वैसे, रिलीज से पहले मेकर्स ने जूनियर एनटीआर और जान्हवी का रोमांटिक गाना शेयर किया है जो ट्रेंड भी कर रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास वरुण धवन के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी भी है।
Varun Dhawan: पिता बनने के बाद अपनी भावनाओं को वरुण धवन ने किया व्यक्त, बोले- 'अब तो बेटी भी डांटती है'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें