साउथ की सुपरस्टार नयनतारा को आपने एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और हॉरर फिल्मों में देखा होगा। लेकिन क्या आपको नयनतारा का किसी फिल्म में देवी रूप याद है। नयनतारा ने साल 2020 में आई तमिल फिल्म 'मूकुथी अम्मन' में देवी मां की भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मूकुथी अम्मन' का सीक्वल आ सकता है और एक बार फिर से नयनतारा देवी मां के रूप में नजर आएं।
'मूकुथी अम्मन 2'
'मूकुथी अम्मन' फिल्म का निर्देशन आर जे बालाजी ने किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मूकुथी अम्मन' का सीक्वल आता है तो उसका निर्देशक हरी, सुंदर सी और विक्रम कुमार मिलकर करेंगे। हो सकता है कि फिल्म 'मूकुथी अम्मन 2' में नयनतारा एक बार फिर से देवी के रूप में नजर आएं। हालांकि 12 जुलाई को वेल्स फिल्म ने अपने आधिकारिक सोशल अकाउंट पर एक नोट के साथ वीडियो भी साझा किया था, जिसमें 'मूकुथी अम्मन 2' की बात सामने आई थी साथ ही फिल्म मेकर्स ने इस वीडियो क्लिप में नयनतारा का नाम भी साझा किया था। साथ ही फिल्म की एक झलक भी आखिर में दिखाई थी।
साल 2020 में आई तमिल फिल्म 'मूकुथी अम्मन' के सीक्वल की खबर से नयनतारा के फैंस बेहद खुश हैं। यह एक फंतासी कॉमेडी फिल्म थी, जिसे आरजे बालाजी ने अपने निर्देशन में लिखा और निर्देशित किया था। एनजे सरवनन द्वारा सह-निर्देशित इस फिल्म में साउथ की सुपस्टार अभिनेत्री नयनतारा ने अभिनय किया है।
इस फिल्म में नयनतारा के अलावा बालाजी, उर्वशी, स्मृति वेंकट, मधु मेलनकोडी, अबिनया, मौली और अजय घोष सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे। इसकी कहानी एक न्यूज एंकर के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म14 नवंबर 2020 को दिवाली के दौरान डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। अब फैंस को 'मूकुथी अम्मन 2' का बेसब्री से इंतजार है।