फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने मिथुन से अस्पताल में की मुलाकात, जाना अभिनेता का हाल

Sun, 11 Feb 2024 06:17 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार ने मिथुन चक्रवर्ती से अस्पताल में मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें मिथुन नेता सुकांत मजूमदार से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत शनिवार को खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शुरुआती उपचार के बाद अभिनेता की सेहत में सुधार आया और फिलहाल वे ठीक हैं। इस बीच रविवार को पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार ने मिथुन चक्रवर्ती से अस्पताल में मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना। इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें मिथुन नेता सुकांत मजूमदार से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 


 
Trending Videos

इस वजह से बिगड़ी थी तबीयत
अभिनेता से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा, 'वे अब ठीक हैं, उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, डॉक्टरों ने उन्हें कल के बाद एक या दो दिन घर पर आराम करने को कहा है।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को शूटिंग के दौरान थकान और शरीर में पानी की कमी की वजह से मिथुन की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें चक्कर आने लगे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 

मिथुन की सेहत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे। अस्पताल की ओर से बयान जारी कर लोगों को उनका हेल्थ अपडेट दिया गया। हालत में सुधार होने के बाद मिथुन ने शाम को पत्नी से फोन पर बातचीत भी की थी। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं, जहां उनकी हालत सामान्य है। 


 
विज्ञापन

हाल ही में मिला पद्म विभूषण

गौरतलब है कि मिथुन चक्रवर्ती कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म 'शास्त्री' की शूटिंग के लिए कोलकाता में हैं। हाल ही में दिग्गज अभिनेता को पद्म भूषण पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। इस दौरान मिथुन के बेटे नमाशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। इस दौरान मिथुन ने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया था। 

Mahaan 2: क्या बनने जा रहा 'महान' का सीक्वल? विक्रम की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें