मिथुन चक्रवर्ती ने अपने बेटे नमोशी के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है, जिसका एलान नमोशी ने इस वर्ष फरवरी माह में किया। अब उनके इस घरेलू प्रोडक्शन हाउस की पहली शॉर्ट फिल्म आ चुकी है।
अभिनय के बाद फिल्म निर्माण में भाग्य आजमाने उतरे मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी ने इस साल फरवरी महीने में अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया। और...अब उनके होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म भी रिलीज हो चुकी है। मिथुन व नमोशी के प्रोडक्शन हाउस का नाम 'एमवाईआरएनडी मूवीज' है। 5 अप्रैल को उनकी पहली फिल्म 'बाहर आ चमन प्रकाश' रिलीज हो चुकी है। लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने फिल्म की समीक्षा की है।
ये सितारे आए हैं नजर
दो दिन पहले नमोशी ने पहली फिल्म रिलीज की जानकारी दी थी। 'बाहर आ चमन प्रकाश' एक शॉर्ट फिल्म है। इसमें अमोल गुप्ते और हिमानी चावला के अलावा नमोशी भी नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन अनिकेत डबास ने किया है। यह फिल्म पॉकेट फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म को बीते वर्ष बेंगलुरू इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन
महेश भट्ट ने किया रिव्यू
निर्देशक महेश भट्ट ने नमोशी के होम प्रोडक्शन की यह शॉर्ट फिल्म देख ली है और इसका रिव्यू किया है। उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है। महेश भट्ट ने कहा, 'फिल्म 'बाहर आ चमन प्रकाश' जबर्दस्त फिल्म है। यह एक ऐसी फिल्म है, जो स्वीकारोक्ति पर बात करती है। मुझे फिल्म बहुत पसंद आई है'। इस पर नमोशी ने उनका शुक्रिया अदा किया है।
यूजर्स ने भी दी प्रतिक्रिया
नमोशी के पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। नमोशी को उनकी इस लघु फिल्म के लिए बधाई दी जा रही है। फिल्म देख चुके दर्शक अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नमोशी की एक्टिंग शानदार है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह! क्या बात है, आपकी एक्टिंग कमाल है नमोशी।' कुछ यूजर्स इसे सुपर फिल्म बता रहे हैं।
Randeep Hooda: 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' बनाने के लिए रणदीप ने बेची थी पुश्तैनी जमीन? अभिनेता ने दिया यह जवाब