फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Randeep Hooda: 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' बनाने के लिए रणदीप ने बेची थी पुश्तैनी जमीन? अभिनेता ने दिया यह जवाब

Sat, 06 Apr 2024 02:55 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को रिलीज हुए कई दिन बीत चुके हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले रणदीप हुड्डा आए दिन इस फिल्म से जुड़ी कोई-न-कोई जानकारी साझा कर रहे हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए उन्होंने एक और दिलचस्प बात बताई है।
विज्ञापन


पुश्तैनी जमीन बेचने की थी चर्चा
प्रशंसकों के बीच इस बात की चर्चा थी कि फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए रणदीप हुड्डा ने हरियाणा की अपनी पुश्तैनी जमीन को बेच दिया था। अब इस मामले पर खुद रणदीप हुड्डा की ओर से एक बयान आया है। 

इतनी जमीन ही नहीं थी कि फिल्म बन जाए
हाल ही में दिए साक्षात्कार में रणदीप हुड्डा ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। अभिनेता ने साफ-साफ कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए हरियाणा में अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं बेची थी। उन्होंने हरियाणा के बजाय मुंबई स्थित अपने फ्लैट को बेचा था। रणदीप ने बताया कि उनके पास इतनी जमीन नहीं थी कि उससे फिल्म बन जाए। अपने बारे में एक और नई बात साझा करते हुए हुड्डा ने कहा कि उन्होंने जंगल में जमीन खरीदी है। वे भविष्य में वहीं रहना पसंद करेंगे।
विज्ञापन


सिनेमाघरों से हटने वाली है फिल्म
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' एक बायोपिक फिल्म है। यह 22 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म को कुछ दर्शकों की ओर से खूब प्यार मिला तो कुछ ने इसे नकार दिया। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने सावरकर की भूमिका निभाई है। रणदीप के लिए यह फिल्म बेहद खास है। उन्होंने इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म सिनेमाघरों में अपने आखिरी दिन गिन रही है। इसी के साथ सिनेमाघर में फिल्म नहीं देख पाने दर्शकों के मन में एक सवाल उठ रहा है। वे जानना चाहते हैं कि फिल्म को ओटीटी पर कब तक रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्माताओं की ओर से इस सवाल का जवाब आना अभी बाकी है।
विज्ञापन


Bollywood Stars: आलिया से कंगना तक सामान्य ज्ञान पर ट्रोल हो चुके हैं ये सितारे, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें