निकोल किडमैन और जेंडाया
- फोटो : इंस्टाग्राम
दुनिया भर की इन दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद
मेट गाला में सबकी नजरें टिकी होती हैं इसकी गेस्ट लिस्ट पर। हर कोई ये जानना चाहता है कि मेट गाला में कौन-कौन गेस्ट शामिल होंगे। इस बार की भी लिस्ट जो सामने आ रही है, उसमें दुनियाभर की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हैं। अब तक सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार रेड कार्पेट पर जो हस्तियां शामिल होंगी, उनमें जॉय किंग, मिरांडा केर, क्लो सेविग्नी, क्लैरो और एम्मा चेम्बरलेन के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा हॉलीवुड से निकोल किडमैन और जो सलदाना, मोनिका बारबरो, डैमसन इदरीस और मैल्कम वाशिंगटन के भी मेट गाला 2025 में शिरकत करने की उम्मीद है। साथ ही टर्नर-स्मिथ, जैनिक्जा ब्रावो और मॉडल उगबाद अब्दी भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इस बार मेट गाला में पॉप स्टार सबरीना कारपेंटर, जेंडाया, हंटर शेफर, सूकी वॉटरहाउस, हेनरी गोल्डिंग, जेडन स्मिथ और जो बुरो के भी शिरकत करने की उम्मीद है। जबकि नताशा लियोन कथित तौर पर वोग की अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: कान में अपने डेब्यू को लेकर आलिया भट्ट ने जताई खुशी, बोलीं- ‘पहली बार कुछ भी बहुत खास होता है’
शाहरुख खान करेंगे मेट गाला में अपना डेब्यू !
निगाहें इस बात पर लगी हैं कि बॉलीवुड से कौन-कौन हस्तियां इस बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इस बार बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के मेट गाला में अपना डेब्यू करने की चर्चाएं जोरो पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान सब्यसाची के डिजाइनर कपड़ों में मेट गाला में अपना डेब्यू करने वाले हैं। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के भी पहली बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर चलने की उम्मीद है।
यह खबर भी पढ़ें: Rakesh Roshan: इस फिल्म का एलान करते समय रो पड़े थे राकेश रोशन, सुनैना बोलीं- मैं भी अपने आंसू नहीं रोक पाई
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया