फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2024: विदेशी मीडिया को नहीं भाया आलिया का मेट गाला लुक, पढ़िए क्या लिखा…

Tue, 07 May 2024 12:49 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर आलिया का लुक काफी वायरल हो रहा है, लेकिन आलिया विदेशी मीडिया को इम्प्रेस करने में कामयाब नहीं हो पाईं। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट आज सुर्खियों में हैं। वे मेट गाला 2024 में अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। भारत में उनके फैंस उनके मेट गाला 2024 के लुक की वजह से उन्हें मल्लिका-ए-हुस्न के नाम से बुला रहे हैं। सोशल मीडिया पर आलिया का लुक काफी वायरल हो रहा है, लेकिन आलिया विदेशी मीडिया को इम्प्रेस करने में कामयाब नहीं हो पाईं। 
विज्ञापन




सर्वश्रेष्ठ ड्रेस वर्ग में शामिल नहीं हुईं आलिया 
आलिया भट्ट पिछले साल की तरह इस साल भी मेट गाला का हिस्सा बनी हैं। पूरे भारत में उनके लुक्स की तारीफ हो रही है। आलिया भट्ट ने मेट गाला इवेंट के दौरान सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी में नजर आईं। उनके इस लुक को देखकर उनके फैंस प्रभावित हुए हैं। वहीं विदेशी मीडिया को आलिया कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाईं। वे वोग, न्यूयॉर्क टाइम्स, बीबीसी और द वैनिटी फेयर जैसे विदेशी प्रकाशनों की सर्वश्रेष्ठ पोशाक लिस्ट में जगह नहीं बना पाईं। उनकी साड़ी वाली ड्रेस विदेशी मीडिया को इम्प्रेस करने से चूक गई। 

Stardom: 'स्टारडम' के आखिरी चरण की शूटिंग कर रहे आर्यन खान, इस दिन रिलीज होगी शाहरुख के लाडले की डेब्यू सीरीज
विज्ञापन


मां सोनी राजदान को है गर्व 
आलिया भट्ट आज मेट गाला में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। सुबह से ही लगातार आलिया भट्ट की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। आलिया को मेट गाला 2024 में देखकर उनकी मां सोनी राजदान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर पर लिखा है, 'मेरी बच्ची पर आज हर कोई गर्व कर रहा है'। वहीं आलिया की बहन शाहीन भी काफी खुश नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


Met Gala 2024: साल दर साल दमकता ही गया मेट गाला में हिंदुस्तानी हुस्न का जलवा, देखिए अब तक के टॉप 10 लुक्स

सब्यसाची मुखर्जी की हो रही है तारीफ 
आलिया भट्ट ने मेट गाला के इस खास मौके को और खास बनाने के लिए सब्यसाची मुखर्जी द्वारा निर्मित साड़ी को पहना है। आलिया इस साड़ी में बला की हसीन दिख रही हैं। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की काफी तरीफ की हैं। उन्होंने आलिया की इस साड़ी को शुद्ध कला का उदाहरण बताया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साड़ी को बनाने में 1965 घंटे लगे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें