रानी रॉय और श्रीदेवी को क्यों किया याद?
अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म 'नाचे नागिन गली गली' की यादें फिर से ताजा की हैं। इसी के साथ उन्होंने रीना रॉय और श्रीदेवी को भी याद किया है। अपना डांस वीडियो शेयर करते हुए मीनाक्षी शेषाद्रि ने लिखा है, '70 के दशक के बीच में आई फिल्म 'नागिन' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त धूम मचाई थी। इसमें रीना रॉय मुख्य भूमिका में थीं। 80 के दशक के बीच में श्रीदेवी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'नगीना' के साथ इतिहास ने खुद को दोहराया। मैंने भी इसी तरह की थीम पर एक फिल्म 'नाचे नागिन गली-गली' की थी।
बोलीं- 'कई लोगों ने की थी गुजारिश'
मीनाक्षी शेषाद्रि ने आगे लिखा है, 'मैंने इसके टाइटल सॉन्ग को फिर से बनाने का फैसला किया। रूप बदलने वाले सांपों या 'इच्छाधारी नागों' का कॉन्सेप्ट हिंदू लोक-कथाओं की एक अनोखी विशेषता है। इस फिल्म में मेरे साथ नीतीश भारद्वाज थे। यह कहानी कई कस्बों, शहरों और गांवों में दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। मुझे इस गाने को फिर से बनाने के लिए कई अनुरोध मिले थे, तो लीजिए आपकी फरमाइश पर पेश है'।
यूजर्स ने की तारीफ
गाने में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री नागिन के रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन और ब्लैक कलर की साड़ी पहनी है। उसी तरह का मेकअप रखा है। माथे पर 'नागमणि' लगाकर वे शानदार तरीके से थिरक रही हैं। उन्होंने एक बार फिर फैंस को मुरीद बना लिया है। उनके डांस की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।