इन सितारों और फिल्मों ने जीता अवॉर्ड
बीते दिन नई दिल्ली में नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में साल 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का एलान किया गया। इसमें कार्तिक आर्यन और मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ एक्टर चुना गया है। कार्तिक को 'चंदू चैंपियन' के लिए और ममूटी को 'ब्रह्मयुगम' के लिए पुरस्कार मिला है। वहीं, यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है। फिल्म 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है।