फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marco: 'मार्को' ने रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़ रुपये, यौन उत्पीड़न मामले में भी फंस चुके हैं उन्नी मुकुंदन

Mon, 06 May 2024 10:31 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम सुपरस्टार उन्नी मुकुंदन की फिल्म 'मार्को' के रिलीज होने में अभी काफी वक्त है, लेकिन इस फिल्म ने स्क्रीन पर पहुंचने से पहले ही पांच करोड़ रुपये कमा लिए है।
विज्ञापन
फिल्म 'मार्को' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार उन्नी मुकुंदन कुछ वक्त पहले तक यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे हुए थे। उनकी पिछली फिल्म 'जय गणेश' थी। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म 'मार्को' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। निर्माताओं की ओर से पूर्व में की गई घोषणा के मुताबिक फिल्म की शूटिंग 3 मई से शुरू हो चुकी है। अब इस फिल्म से जुड़ा एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

विज्ञापन


पांच करोड़ में हुआ यह सौदा
'मार्को' के रिलीज होने में अभी काफी वक्त है। इस फिल्म ने स्क्रीन पर पहुंचने से पहले ही पांच करोड़ रुपये कमा लिए है। दरअसल, 'मार्को' के हिंदी डबिंग के राइट्स का सौदा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डील पांच करोड़ रुपये में की गई है। मालूम हो कि उन्नी मुकुंदन की यह फिल्म 'मिखाइल' का स्पिन-ऑफ है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी।

Sunidhi Chauhan: कॉन्सर्ट के दौरान हुई बदतमीजी से खफा हैं सुनिधि! बोलीं- मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं
विज्ञापन


हनीफ अडेनी कर रहे हैं डायरेक्ट
'मार्को' का निर्देशन हनीफ अडेनी कर रहे हैं। उन्नी मुकुंदन के फैंस उन्हें गैंगस्टर के किरदार में देखने के लिए उतावले हो रहे है। खास बात यह है कि फिल्म को तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। तेलुगु दर्शक उन्नी मुकुंदन को इससे पहले 'जनता गैराज', 'भागमथी' और 'यशोदा' में देख चुके हैं। इसका संगीत रवि बसरूर तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण शरीफ मुहम्मद और अब्दुल गद्दाफ ने किया है।
विज्ञापन




Heeramandi: पाकिस्तानी लड़की की आलोचना के लपेटे में आए संजय लीला भंसाली, 'हीरामंडी' में गिनाई कई सारी कमियां

क्या था यौन उत्पीड़न का मामला
बात साल 2017 की है। उन्नी मुकुंदन पर एक महिला ने 15 सितंबर, 2017 को यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि वह एक फिल्म के सिलसिले में कोच्चि स्थित मुकुंदन के घर पर गई थी, जहां उन्नी ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। महिला के अनुसार, अभिनेता ने 23 अगस्त, 2017 को वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि, केरल उच्च न्यायालय ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

Manjummel Boys: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर मचाया ‘मंजुम्मल बॉयज’ ने धमाल, जानें दर्शकों को क्यों भा गए यह दो सीन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें