जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'उलझ' के ट्रेलर प्रीव्यू कार्यक्रम में कई हस्तियां शामिल हुईं। इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर के साथ-साथ अभिनेता गुलशन देवैया और राजेश तैलंग भी नजर आए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'उलझ' के ट्रेलर प्रीव्यू कार्यक्रम में कई हस्तियां शामिल हुईं। इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर के साथ-साथ अभिनेता गुलशन देवैया और राजेश तैलंग भी नजर आए। बता दें कि यह फिल्म 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू और अन्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'उलझ' के ट्रेलर प्रीव्यू कार्यक्रम में अभिनेता गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, रोशन मैथ्यू और मियांग चांग को भी देखा गया। इनके साथ-साथ फिल्म के निर्देशक सुधांशु सरिया भी नजर आए।
रोशन मैथ्यू, जान्हवी कपूर और अन्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'उलझ' में अहम किरदार अदा कर रही अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने सह-कलाकर रोशन मैथ्यू, गुलशन देवैया और राजेश तैलंग के साथ पोज दिया। इस मौके पर सभी खुश नजर आए। इस कार्यक्रम में गुलशन देवैया का लुक सबसे अलग रहा। वो काली टी-शर्ट के साथ काली जैकेट पहनकर आए थे।
'उलझ' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जान्हवी कपूर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। इसका टीजर देखने के बाद से जान्हवी के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और अब उन्हें इसके ट्रेलर का इंतजार है। इसकी कहानी देशभक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। सुहाना का किरदार निभा रही जान्हवी कपूर देश और अपने खिलाफ हो रही साजिश के बीच झूलती नजर आएंगी।
'उलझ' में जान्हवी कपूर तो मुख्य भूमिका निभा ही रही हैं, उनके अलावा गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, रोशन मैथ्यू, मियांग चांग, राजेंद्र गुप्ता, जितेंद्र जोशी और सचिन खेडेकर भी अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण अमृता पांडे और विनीत जैन ने किया है।