फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: इन फिल्मों से फैंस का 'वेलकम' करेंगे अक्षय कुमार, एक्शन से कॉमेडी फिल्मों के शो होंगे 'हॉउसफुल'

Mon, 15 Jul 2024 04:55 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों सुर्खियों छाए हुए हैं। अभिनेता की फिल्म 'सरफिरा' रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। हालांकि, प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके पसंदीदा अभिनेता की कई फिल्में कतार में हैं, जिनसे खिलाड़ी कुमार दमदार वापसी करने की कोशिश करेंगे। आने वाले समय में अक्षय का गंभीर एक्शन अवतार से लेकर कॉमेडी रूप भी देखने को मिलेगा। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं अक्षय की आने वाली फिल्मों के बारे में....
विज्ञापन

2 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
वेलकम टू द जंगल इस साल की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म है। फिल्म में कई दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दर्शकों को इसमें कॉमेडी का फुल डोज मिलने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar
सिंघम अगेन 
इस लिस्ट में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' भी शामिल है। सिंघम अगेन में इस बार बाकी दो फिल्मों से भी ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा। रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' के साथ एक महत्वाकांक्षी टीम लेकर आए हैं। फिल्म में अजय के साथ अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। वे इस फिल्म में अपनी सूर्यवंशी की भूमिका दोहराएंगे। फिल्म में अजय और अक्षय के साथ करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल एक नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

4 of 5
खेल खेल में के शूटिंग सेट की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar
खेल खेल में
अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' भी रिलीज होने के लिए कतार में लगी हुई है। फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जैसवाल जैसे कलाकार भी दिखेंगे। फिल्म में लोगों को कॉमेडी का फुल डोज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेरा फेरी 3-हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar
हेरा फेरी 3-हाउसफुल 5
अक्षय कुमार कई कॉमेडी फिल्मों से भी दर्शकों को ठहाकों का डोज देंगे। अक्षय के पास कई कॉमेडी फिल्में भी कतार में हैं। अक्षय के पास 'हेरा फेरी 3' और 'हाउसफुल 5' हैं। 'हेरा फेरी 3' की बात करें तो इसका निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी जैसे मूल कलाकारों के अलावा, फिल्म में संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। वहीं साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'हाउसफुल 5' का बजट 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस तरह यह भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म साबित होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें