फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ulajh: जान्हवी कपूर की 'उलझ' के ट्रेलर प्रीव्यू इवेंट में आईं कई हस्तियां, गुलशन देवैया-राजेश तैलंग भी आए नजर

Mon, 15 Jul 2024 04:57 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'उलझ' के ट्रेलर प्रीव्यू कार्यक्रम में कई हस्तियां शामिल हुईं। इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर के साथ-साथ अभिनेता गुलशन देवैया और राजेश तैलंग भी नजर आए।
 
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'उलझ' के ट्रेलर प्रीव्यू कार्यक्रम में कई हस्तियां शामिल हुईं। इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर के साथ-साथ अभिनेता गुलशन देवैया और राजेश तैलंग भी नजर आए। बता दें कि यह फिल्म 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 5
गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू और अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'उलझ' के ट्रेलर प्रीव्यू कार्यक्रम में अभिनेता गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, रोशन मैथ्यू और मियांग चांग को भी देखा गया। इनके साथ-साथ फिल्म के निर्देशक सुधांशु सरिया भी नजर आए।

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-एक्शन का मजा, पृथ्वीराज सुकुमारन और सुधीर बाबू का होगा जलवा

विज्ञापन

3 of 5
रोशन मैथ्यू, जान्हवी कपूर और अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'उलझ' में अहम किरदार अदा कर रही अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने सह-कलाकर रोशन मैथ्यू, गुलशन देवैया और राजेश तैलंग के साथ पोज दिया। इस मौके पर सभी खुश नजर आए। इस कार्यक्रम में गुलशन देवैया का लुक सबसे अलग रहा। वो काली टी-शर्ट के साथ काली जैकेट पहनकर आए थे।

Indian 2: वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनी इंडियन 2, महाराजा को पछाड़ा

4 of 5
'उलझ' - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
'उलझ' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जान्हवी कपूर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। इसका टीजर देखने के बाद से जान्हवी के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और अब उन्हें इसके ट्रेलर का इंतजार है। इसकी कहानी देशभक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है।  सुहाना का किरदार निभा रही जान्हवी कपूर देश और अपने खिलाफ हो रही साजिश के बीच झूलती नजर आएंगी।

Deadpool & Wolverine Advance Booking: डेडपूल-वूल्वरिन की एडवांस बुकिंग शुरू, लाल-पीली शर्ट पहने फैंस हुए बेकाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'उलझ' - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
'उलझ' में जान्हवी कपूर तो मुख्य भूमिका निभा ही रही हैं, उनके अलावा गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, रोशन मैथ्यू, मियांग चांग, राजेंद्र गुप्ता, जितेंद्र जोशी और सचिन खेडेकर भी अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण अमृता पांडे और विनीत जैन ने किया है।

Aanant-Radhika Wedding: ऋतिक रोशन के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आए अभिषेक-ऐश्वर्या, आराध्या भी संग आईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें