अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और वरुण तेज अपनी आगामी फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों निर्माताओं ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया। दर्शकों देशभक्ति की भावना से भरपूर ट्रेलर को देखकर फिल्म दिखने के लिए उत्साहित हो गए हैं। वहीं, अब मानुषी छिल्लर ने अपनी फिल्म के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने अपने किरदार के बारे में भी दिलचस्प खुलासे किए।
वायु सेना के अधिकारी ने की मदद
मानुषी ने अपनी 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, 'फिल्म में किरदारों को वास्तविक दिखाने में मदद करने के लिए भारतीय वायु सेना टीम से कोई हमारे साथ था। जब भी हमें आवश्यकता होती थी, तो वे हमें अच्छे से बताते थे। उन्होंने आगे बताया कि जब भी मैं अपने रडार अधिकारी के किरदार में शूटिंग करती थी, तो वे पहले ही बता देते थे कि एक रडार अधिकारी को कैसे कार्य करना चाहिए।'
यह भी पढ़ें: Don 3: पहली एक्शन फिल्म में काम करने के लिए उत्साहित हैं कियारा, बोलीं- 'करनी होगी काफी तैयारियां'
वायु सेना के बारे में जानने का मिला
उन्होंने आगे अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, 'इस फिल्म से मैंने बहुत कुछ सीखा है। इस फिल्म में एक रडार अधिकारी कैसे काम करते है और वायु सेना में क्या-क्या होता है, यही नहीं मुझे विमान के बारे में भी बहुत कुछ सीखने को मिला कि कैसे उड़ाते हैं। मेरे लिए यह पूरी तरह से एक नई दुनिया थी, जिसका अनुभव बहुत अच्छा रहा। हालांकि, मैं एक डीआरडीओ की बेटी हूं, तो जाहिर है कि मैं इन चीजों के बारे में अच्छे से जानती हूं।'
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'ऑपरेशन वेलेंटाइन' के बारे में बात करें, तो यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में वरुण तेज ने अर्जुन देव की भूमिका निभाई है। वहीं, मानुषी छिल्लर एक रडार अफसर के किरदार में हैं। 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, संदीप मुड्डा की रेनेसां पिक्चर्स द्वारा निर्मित और गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट (वकील खान) और नंदकुमार अब्बिनेनी द्वारा सह-निर्मित है। इस फिल्म से शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म एक मार्च 2024 को तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Divya Khossla: फिर सुर्खियों में आईं दिव्या खोसला, मां के नाम क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल