मामी में प्रीमियर के बाद ओटीटी पर होगी रिलीज
मामी फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म 'डिस्पैच' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस मामी में स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के विषय को लेकर भी विचार साझा किए गए। इस फिल्म का निर्देशन कनु बहल ने किया है। 'डिस्पैच' की कहानी प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म में मनोज बाजपेई को अपने काम के दौरान किए जाने वाले संघर्ष को दिखाया गया है। इसमें वह एक अनुभवी क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जल्द ही फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
Jai Hanuman: प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की प्राणवायु बने हनुमान, पढ़िए किस कलाकार को मिल रहा मौका
निर्देशक कनु बहल ने कही ये बात
फिल्म डिस्पैच को लेकर कनु बहल ने कहा, 'डिस्पैच का निर्देशन करना बहुत ही खास रहा। मैं मनोज बाजपेयी का आभारी हूं। मामी फिल्म फेस्टिवल में फिल्म की सफल स्क्रीनिंग के बाद फिल्म का ओटीटी पर जल्द ही प्रीमियर होने वाला है'।
Gandi Baat: 'गंदी बात' ने बढ़ाईं एकता कपूर और मां शोभा की मुश्किलें, पोक्सो एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज