फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर या खान सरनेम होने से मिलते हैं ये फायदे, अभिलाष थपलियाल ने गिनाए गैर-फिल्मी परिवार से आने के नुकसान

Sat, 28 Mar 2026 05:51 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhilash Thapliyal: अभिनेता अभिलाष थपलियाल ने फिल्मी परिवार से आने वाले लोगों को मिलने वाले फायदों के बारे में बात की है। उन्होंने गैर-फिल्मी परिवार से होने के नुकसान भी बताए हैं।
विज्ञापन
अभिलाष थपलियाल - फोटो : इंस्टाग्राम@abhilashthapliyal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अभिलाष थपलियाल कई फिल्मों में अपने अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'दिल जंगली', 'केनेडी', 'मैदान' और दूसरी फिल्में में अदाकारी की है। अभिलाष थपलियाल ने अब फिल्म इंडस्ट्री में बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी जगह बनाने में आने वाली मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है।
विज्ञापन


फिल्मी परिवार से होना है सौभाग्य
अभिलाष थपलियाल ने एचटी से बातचीत में बताया कि एक जाना-माना सरनेम इस इंडस्ट्री में उनके लिए दरवाजे खोल सकता है। उन्होंने कहा, 'बेशक। यह एक सौभाग्य है। अगर वह मिल जाए, तो उससे बेहतर कुछ नहीं। मेरा मतलब है, अगर मेरा सरनेम भी कपूर या खान होता, तो बात कुछ और ही होती।'

स्टारकिड की होती है चर्चा
उन्होंने खुद के बारे में कहा 'जरा सोचिए, एक एक्टर जो विलेन का रोल कर रहा है, जो एक शराबी का रोल कर रहा है, एक फोटोग्राफर का रोल कर रहा है। अगर कोई स्टार किड यह करता, तो चर्चा हो जाती?'
विज्ञापन
Trending Videos

अभिलाष थपलियाल - फोटो : इंस्टाग्राम@abhilashthapliyal
फिल्मी परिवार से न होने के नुकसान
अभिनेता ने उन लोगों को होने वाली मुश्किलों पर भी चर्चा की, जो फिल्मी परिवारों से नहीं आते। उन्होंने बताया कि बाहर से आए लोगों के पास अक्सर सीमित विकल्प होते हैं। उन्होंने कहा, 'एक बाहरी व्यक्ति के तौर पर, हम सिर्फ उन्हीं चीजों में से चुन सकते हैं, जो हमें ऑफर की गई हैं।'

कौन थी 'टॉक्सिक' में लीड एक्ट्रेस के लिए पहली पसंद? निर्देशक ने किया खुलासा; कियारा आडवाणी को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

टैलेंट अब भी मायने रखता है
भाई-भतीजावाद के फायदों को मानते हुए भी, अभिलाष ने इस बात पर जोर दिया कि टैलेंट अब भी जरूरी है। उन्होंने इस बात से सहमति जताई कि जब टैलेंट के साथ इंडस्ट्री का साथ भी मिल जाए, तो इससे करियर को काफी बढ़ावा मिल सकता है।

अभिलाष का वर्कफ्रंट
अभिलाष हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म 'केनेडी' में नजर आए थे। इस फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोनी भी अहम किरदारों में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें