फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu Birthday: महेश बाबू के जन्मदिन पर पत्नी नम्रता संग बच्चों ने लुटाया प्यारा, साझा कीं तस्वीरें

Fri, 09 Aug 2024 11:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महेश बाबू एक भारतीय तेलुगु फिल्म अभिनेता हैं। आज महेश बाबू का 49वां जन्मदिन हैं। इस मौके को उनकी पत्नी नम्रता, बेटी सितारा और बेटे गौतम ने अपनी शुभकामनाओं से और भी शानदार बना दिया है।
 
विज्ञापन
महेश बाबू बेटी सितारा और पत्नी नम्रता के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेश बाबू का जन्म 9 अगस्त 1975 को चेन्नई ,तमिलनाडू में हुआ था। आज महेश अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे मौके पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने उन पर जमकर प्यार बरसाया। नम्रता ने महेश की एक शानदार तस्वीर साझा की साझ ही लिखा, ''एक नया साल, एक और शानदार साल लाजवाब इंसान के साथ जश्न मनाने के लिए। तुम्हारे साथ जिंदगी बिल्कुल ब्लॉकबस्टर फिल्म की तरह है। हम ऐसे ही आगे भी जश्न मनाते रहेंगे। हैप्पी बर्थ डे माई सुपरस्टार, मेरे हमसफर और मेरे प्यार।'' 
विज्ञापन


 

महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
महेश बाबू के बेटे गौतम ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है साथ ही लिखा है, ''हैप्पी बर्थ डे नन्ना, आप जो भी करते हो, आप हर तरह से सुपरस्टार हो। यहां मैं आपका खास दिन सेलिब्रेट कर रहा हूं और हमेशा करता रहूंगा।

 

महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
महेश बाबू की प्यारी बेटी सितारा घट्टामनेनी ने दोनों की एक शानदार तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, साथ ही अपने पिता के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। सितारा ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, नन्ना! मैं उन सभी छोटी-छोटी चीजों के लिए बहुत आभारी हूं, जो आप मुझे मुस्कुराने के लिए करते हैं, हमारे साथ छोटे-छोटे रोमांच से लेकर जब हमें आपकी जरूरत होती है, तब बस वहां होना। '' हालांकि अब सितारा का यह नोट सोशल मीडिया पर दिखाई नहीं दे रहा है।

महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
दक्षिण सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक महेश बाबू आज 9 अगस्त, 2024 को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में सुबह से ही सुपरस्टार के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार प्रशंसक अपनी शुभकामनाएं साझा कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। चंकी पांडे ने लिखा, ''हैप्पी-हैप्पी बर्थ डे डियर महेश''
Don 3: 'डॉन 3' में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह ही क्यों, निर्देशक फरहान अख्तर ने बताई वजह

 
विज्ञापन

महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
एक महीने पहले, 20 जुलाई, 2024 को महेश बाबू की बेटी सितारा ने अपना जन्मदिन मनाया था और उस खास दिन को यादगार बनाने के लिए, महेश ने अपनी बेटी की एक कैंडिड तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी साथ ही लिखा था, "हैप्पी 12 मेरे छोटे! आपका दिन सबसे अच्छा हो। आप जो चाहते हैं वो सब आपका हो! चमकते रहो, एक सितारे की तरह।"

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें