फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadkari: ट्रेलर लॉन्च पर देवेंद्र फडणवीस ने की गडकरी की जमकर तारीफ, बोले- नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी फिल्म

Mon, 16 Oct 2023 09:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फड़णवीस ने कहा कि जब जीवन में किसी भी संघर्ष की बात आती है तो नितिन गडकरी का रवैया कभी न हार मानने वाला होता है, जो हमारे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, 'गडकरी' का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितिन गडकरी की बायोपिक इन दिनों लगातार चर्चा में है। मराठी भाषा में बनी इस फिल्म का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने केंंद्रीय मंत्री की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

OTT: डीएमसीआरसी प्रमुख ने ओटीटी को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- प्लेटफॉर्म्स को सीमा नहीं लांघनी चाहिए

नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी फिल्म
डिप्टी सीएम ने कहा कि फिल्म गडकरी में दिखाया जाएगा कि एक नेता कैसे बनता है और एक कार्यकर्ता (पार्टी कार्यकर्ता) कैसे काम करता है। नई पीढ़ी को यह फिल्म "दूरदर्शी और अभिनव" भारतीय जनता पार्टी के नेता के बारे में अधिक जानने के लिए प्रेरित करेगी। इस फिल्म का निर्माण एएम सिनेमा ने किया है। वहीं, इसके निर्देशक अनुराग भुसारी हैं।

फडणवीस ने की जमकर तारीफ
फडणवीस ने कहा, "जब जीवन में किसी भी संघर्ष की बात आती है तो गडकरी का रवैया कभी न हार मानने वाला होता है, जो हमारे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। वह एक दूरदर्शी नेता हैं और सिर्फ एक मंत्री ही नहीं बल्कि एक प्रर्वतक भी हैं।" उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गडकरी ने यह सुनिश्चित किया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे एक निविदा को रद्द करने के बाद 1,600 करोड़ रुपये में बनाया जाए, जिसकी अनुमानित लागत 3,600 करोड़ रुपये थी। इस मार्ग ने उस समय सड़क यात्रा के मानक निर्धारित किए थे।
विज्ञापन

लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी के नेतृत्व में देश भर में अटल सुरंग और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उदाहरण देते हुए, फडणवीस ने कहा, “नई पीढ़ी को इस फिल्म से प्रेरणा मिलेगी कि एक नेता कैसे बनता है और एक कार्यकर्ता कैसे काम करता है।” उन्होंने कहा कि उन्हें छोटी उम्र से ही गडकरी के साथ काम करने का मौका मिला। वह "सच्चे नागपुरवासी थे जिन्हें पूरे भारत के लोग प्यार करते हैं"।
Sam Bahadur: फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल निभाने पर कंगना से हुई फातिमा की तुलना, बोलीं- दोनों में बड़ा अंतर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें