फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: डीएमसीआरसी प्रमुख ने ओटीटी को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- प्लेटफॉर्म्स को सीमा नहीं लांघनी चाहिए

Mon, 16 Oct 2023 07:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डीएमसीआरसी एक स्व-नियामक निकाय है। डिजनी + हॉटस्टार, जी 5, सोनी लिव, जियो सिनेमा, वूट, मनोरमा मैक्स, सन नेक्स्ट, डिस्कवरी+, यूप टीवी, नी स्ट्रीम और फैनकोड इसके सदस्य ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।
विज्ञापन
मुकुल मुद्गल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डिजिटल मीडिया सामग्री नियमन परिषद (डीएमसीआरसी ) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुकुल मुद्गल ने ओटीटी प्लेटफार्म्स के सदस्यों से अनुशासित रहने और अच्छी और अश्लील साम्रगी के बीच की रेखा को समझने को कहा है। हाल ही में एक इंटरैक्टिव सत्र के दौरान सदस्य ओटीटी चैनलों के प्रतिनिधियों से बात करते हुए मुद्गल ने कहा कि यह बहुत उत्साहजनक है कि डिजिटल मीडिया कंटेंट रेगुलेटरी काउंसिल (डीएमसीआरसी) के सदस्य ओटीटी प्लेटफॉर्म विभिन्न नियमों का पालन कर रहे हैं। डीएमसीआरसी ने एक बयान में न्यायमूर्ति मुद्गल के हवाले से कहा, "हर किसी को अनुशासित रहने की जरूरत है। अच्छे कंटेंट और अश्लीलता के बीच की रेखा न लांघें।

विज्ञापन

Tiger 3: 'टाइगर 3' के प्रमोशन के लिए सलमान को नहीं मिलेगा 'पठान' का साथ, जानें मेकर्स ने क्यों लिया यह फैसला

बैठक में कही ये बात
बता दें कि डीएमसीआरसी एक स्व-नियामक निकाय है। डिजनी + हॉटस्टार, जी 5, सोनी लिव, जियो सिनेमा, वूट, मनोरमा मैक्स, सन नेक्स्ट, डिस्कवरी+, यूप टीवी, नी स्ट्रीम और फैनकोड इसके सदस्य ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं। डीएमसीआरसी ने 13 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में अपने सदस्य ओटीटी प्लेटफार्म्स के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया था। बैठक की अध्यक्षता न्यायमूर्ति मुकुल मुद्गल ने की। अन्य मुद्दों के अलावा, ओटीटी  के कंटेंट में कथित फूहड़पन, अश्लीलता, गाली-गलौज और हिंसा को प्रस्तुत करने के मुद्दों पर चर्चा की गई और संवाद सत्र के दौरान इन्हें दूर करने के सुझाव भी दिये गए।
Hema Malini Sunny Deol: जब फिल्म के सेट पर पहली बार हुआ हेमा और सनी का आमना सामना, इस हीरोइन ने कराई बोलचाल
विज्ञापन

ओटीटी का समाज पर है गहरा प्रभाव
सत्र को संबोधित करते हुए, डीएमसीआरसी अध्यक्ष ने कहा, "आप जो दिखाते हैं उसका समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि आप लाखों दर्शकों तक पहुंचते हैं। भारत जैसे विविधतापूर्ण लोकतंत्र में आपकी बड़ी जिम्मेदारी है।" उन्होंने कहा, "यह स्वाभाविक है कि प्लेटफार्म्स को पूरी तरह से परिश्रम के बाद ऑनलाइन क्यूरेटेड कंटेंट दिखाने की स्वतंत्रता है। सामग्री स्व-नियमन का यही मतलब है।" 
Leo: दलपति विजय की 'लियो' को मिला रजनीकांत का साथ, रिलीज से पहले ही अभिनेता ने दीं शुभकानाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें