फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: डॉक्टर नेने ने अपनी शादी की सफलता का राज किया साझा, बोले- मैं माधुरी के अतीत के बारे में कुछ..

Sat, 15 Jun 2024 12:56 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीराम नेने माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिग्गज अदकारा माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने अक्सर मीडिया से दूर ही रहना पसंद करे हैं। वे अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें नहीं करते हैं, लेकिन हाल ही में वे रणवीर अल्लाहबादिया के साथ खुलकर अपनी जिंदगी और माधुरी दीक्षित के साथ अपने कनेक्शन के बारे में बाते करते दिखाई दिए। उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान एक शादी को कैसे सफल बनाया जाए इसके लिए कई टिप्स भी साझा किए। 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीराम नेने माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की जोड़ी को बॉलीवुड की आदर्श पति-पत्नी की जोड़ियों में शामिल है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने माधुरी दीक्षित के बारे करते हुए कहा, 'देखिए सबसे पहले तो मैं आपको यह बताना चाहूंगा कि मैं सच में नहीं जानता था कि माधुरी दीक्षित सुपर स्टार हैं और यही मेरी शादी के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण बात रही है'। 
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित श्रीराम नेने - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीराम नेने आगे कहते हैं, 'मैं नहीं जानता था कि वे इतनी बड़ी फिल्म स्टार हैं। हम दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं। मुझे उनके पास्ट के बारे में कुछ भी नहीं पता था और उन्हें भी मेरे पास्ट के बारे कोई जानकारी नहीं थी। हमारी शादी में इस बात ने अहम भूमिका निभाई। हम बतौर इंसान एक-दूसरे को प्यार और सम्मान देते हैं'।  

4 of 5
श्रीराम नेने माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदुस्तान और अमेरिका के बारे में बातें करते हुए श्रीराम नेने बताते हैं, 'हम अलग-अलग परिवेश से आते हैं। यहां भारत में हम एक-दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हैं। किसकी जिंदगी में क्या चल रहा है हमें पता होता है, लेकिन अमेरिका में यह नहीं होता है। वहां एक अलग तरह की आजादी है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीराम नेने माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी पत्नी माधुरी दीक्षित के बारे में बातें करते हुए डॉक्टर नेने कहते हैं, 'वे दुनिया के लिए सुपर स्टार होंगीं, लेकिन मैं उन्हें उस रूप में नहीं जानता हूं। वे मेरे लिए मेरी पत्नी और मेरी पार्टनर हैं। हम एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए सपोर्ट करते हैं। मैं मानता हूं जिसे जो काम पसंद है उसे वही चाहिए और उन्हें एक्टिंग पसंद है तो उन्हें उसके साथ समझौता नहीं करना चाहिए'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें