फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiya 3: ‘भूल भुलैया 3’ में डांस का महामुकाबला! माधुरी दीक्षित और विद्या बालन होंगी आमने-सामने

Tue, 16 Apr 2024 05:33 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘भूल भुलैया 3’ को लेकर जहां फैंस का रोमांच कम नहीं हो रहा है। वहीं, अब इसे लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि ‘भूल भुलैया 3’ में  माधुरी दीक्षित और विद्या बालन ‘आमी जे तोमार’ गाने पर एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। 

विज्ञापन
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में डर और कॉमेडी के साथ-साथ डांस का भी जोरदार तड़का देखने को मिल सकता है। अक्षय कुमार स्टारर ‘भूल भुलैया’ और कार्तिक आर्यन अभिनीत ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद अब इसकी तीसरी किस्त दर्शकों के बीच आने वाली है। इस बार फिल्म में बहुत कुछ खास होने वाला है। विद्या बालन की वापसी से फिल्म में रोमांच बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिका निभाते हुए दिख सकती हैं। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि फिल्म के निर्माता माधुरी और विद्या के डांस फेस-ऑफ की तैयारी कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो दर्शकों को एक शानदार डांस का मुकाबला देखने को मिल सकता है। 

 

‘आमी जे तोमार’ गाने पर होगा आमना-सामना

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री विद्या बालन और माधुरी दीक्षित एक दूसरे के  आमने-सामने नजर आएंगी। दोनों अभिनेत्रियों में डांस का महामुकाबला देखने को मिलेगा। निर्माताओं ने दोनों के फेस-ऑफ की तैयारी भी शुरू कर दी है। ऐसा दावा है कि ‘आमी जे तोमार’ गाने पर दोनों अपनी प्रस्तुति देंगी। मीडिया सूत्रों की मानें तो इस गाने की कोरियोग्राफी चल रही है।

विज्ञापन

Kannappa Movie: अक्षय कुमार के साथ इस किरदार में दिखेंगे साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन को भी मिला दमदार रोल

 

विद्या और माधुरी के साथ होंगे ‘रूह बाबा’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने को फिल्म के सभी मुख्य किरदारों को ध्यान में रखकर फिल्माया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस गाने में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के साथ ‘रूह बाबा’ यानी कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। हालांकि, अभी निर्माताओं की ओर से इसे लेकर कोई फैसला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

AA Films: ‘बाहुबली’ कंपनी ने फिर थामा साउथ सिनेमा का परचम, इस साल की ये मेगा बजट फिल्में करेगी हिंदी में रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें