साउथ फिल्मों के मशहूर निर्माता नागा वामसी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों राम चरण की आगामी फिल्म गेम चेंजर को लेकर दी गई उनकी प्रतिक्रिया की वजह से उन्हें अभिनेता के फैंस द्वारा काफी नाराजगी भी झेलनी पड़ी है। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान नागा वामसी ने कहा था कि आगामी संक्रांति सीजन के लिए बहुत बड़ी प्रतिस्पर्धा नहीं है, इसलिए वो 'एनबीके 109' की रिलीज के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उनके इस बयान के बाद राम चरण के कुछ फैंस उनसे नाराज हो गए थे।
राम चरण के फैंस ने लगाया निर्माता पर 'गेम चेंजर' को कमतर आंकने का आरोप
निर्माता के इस बयान से कुछ लोगों को लगा कि स्टार निर्माता ने राम चरण की आगामी 'गेम चेंजर' को कमतर आंका है। निर्देशक शंकर की इस बड़े बजट फिल्म की फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनके कुछ फैंस ने निर्माता की इस वजह से काफी आलोचना की। इसके बाद अब निर्माता ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा, इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने मुझे बताया कि इस बार लगभग छह फिल्में रिलीज होंगी। मुझे पता है कि संक्रांति पर छह फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं और इस वजह से मैंने कहा कि प्रतिस्पर्धा बहुत बड़ी नहीं है। मुझे जहां तक पता है, केवल तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
Remo Dsouza: वीअनबीटेबल के आपसी झगड़ों से रेमो ने किया पूरी तरह किनारा, बोले, जांच एजेंसियो को मेरा पूरा सहयोग
मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया
नागा वामसी ने आगे कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा, मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने राम चरण गारू की गेम चेंजर को कमतर आंका है और यह हमारे लिए बहुत बड़ा खतरा नहीं है।" नागा वामसी ने कहा, "होस्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि छह रिलीज होंगी, चूंकि मुझे इंडस्ट्री में फिल्मों को लेकर जानकारी है, जिस वजह से मैंने जवाब दिया कि बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा नहीं होगी। ये फैन वॉर बैच कभी भी अपने एजेंडे को बंद नहीं करते हैं। चाहे हम इन की नकारात्मकता को कितना भी कम करने की कोशिश करें, वे कभी नहीं रुकते। उनके इसकी कोई समझ नहीं है।"
Vanvaas: क्रिसमस पर रिलीज होगी नाना पाटेकर की फिल्म 'वनवास', उत्कर्ष शर्मा का दिखेगा अलग अंदाज
'रंगस्थलम' है नागा वामसी की पसंदीदा फिल्मों में से एक
'लकी भास्कर' निर्माता ने आगे कहा,"गेम चेंजर और एनबीके 109 की रिलीज के बीच एक अंतराल होगा। बालकृष्ण गारू रिलीज की तारीख तय करेंगे, जिसके बाद हम औपचारिक घोषणा करेंगे। गेम चेंजर, विश्वम्भर की जगह आ रही है। हमें नहीं पता कि वेंकटेश गारू की फिल्म रिलीज होगी या नहीं।" बताते चलें कि हाल में ही नागा वामसी ने अभिनेता राम चरण की तारीफ की थी। उन्होंने उनके अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए उनकी रंगस्थलम फिल्म को अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक बताया था।
Sobhita Dhulipala: शुरू हो गई शोभिता और नागा चैतन्य की शादी से पहले की रस्में, देखें 'पसुपु दंचदम' की तस्वीरें