फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan Son: पिता पवन कल्याण की फिल्म से अकीरा नंदन कर सकते हैं डेब्यू? जानिए पूरी जानकारी

Mon, 21 Oct 2024 02:46 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के बेटे अकीरा नंदन ने भले ही अभी तक फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वे प्रशंसकों के बीच पहले से ही एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। हो सकता है कि अकीरा जल्द ही किसी फिल्म में नजर आएं।  
विज्ञापन
फिल्म ओजी - फोटो : एक्स - DVVMovies
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकीरा नंदन साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के बेटे हैं, जब से अकीरा के पिता आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने हैं, तभी से अकीरा नंदन राजनीतिक कार्यक्रमों में उनके साथ नजर आते रहे हैं। उन्होंने इन राजनीतिक कार्यक्रमों में पवन कल्याण के अनुयायियों, पार्टी सदस्यों और मीडिया से बातचीत की है। अकीरा के तेलुगु फिल्म उद्योग में डेब्यू को लेकर कुछ रोमांचक जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


फिल्म ओजी
पवन कल्याण की आने वाली फिल्मों का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करत हैं। पवन फिल्म ओजी में नजर आएंगे। इस फिल्म से पवन का लुक पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ओजी में पवन के बेटे अकीरा नंदन भी नजर आ सकते हैं। इस जानकारी ने लोगों में फिल्म को लेकर उत्साह और अधिक बढ़ा दिया है। अगर ऐसा होता है कि तो यह फिल्म अकीरा नंदन का तेलुगु डेब्यू होगा। 

पिता-पुत्र की जोड़ी आ सकती है नजर
सुजीत द्वारा निर्देशित ओजी एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में पवन कल्याण कथित तौर पर एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में अकीरा नंदन कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं, जिससे उनके पिता के प्रशंसक काफी खुश होंगे। हालांकि, ओजी में अकीरा की भूमिका के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पवन के साथ उनकी फिल्म में मौजूदगी ने ही प्रशंसकों के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी है। प्रशंसक पिता-पुत्र की जोड़ी को पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। प्रशंसक अब ओजी में अकीरा की भागीदारी की पुष्टि करने के लिए आधिकारिक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


ओजी एक रोमांचक एक्शन ड्रामा फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की कहानी ओजस गम्भीरा नामक एक क्रूर डॉन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे 'ओजी' के नाम से भी जाना जाता है। रहस्यमयी 10 साल के गायब होने के बाद, ओजी एक मिशन के साथ मुंबई लौटता है। उसका लक्ष्य क्राइम बॉस ओमी भाऊ को मारना। इस फिल्म में मनोरंजक एक्शन सीक्वेंस और हाई-स्टेक ड्रामा होने की काफी उम्मीद हैं। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

The Raja Saab: प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' के बड़े अपडेट के लिए समय तय, आज कुछ ही देर में होगा नया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें