फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: बिग बी के साथ मतदान करने पहुंचीं जया बच्चन, मीडिया पर जताया गुस्सा, यूजर बोले- कभी हंसती भी हो?

Mon, 20 May 2024 05:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मतदान करने के बाद साथ में रवाना हुए। अपनी कार में बैठते वक्त मीडिया से रूबरू होते हुए जया बच्चन के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आया। 
विज्ञापन
जया बच्चन-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी हैं। आज देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर मतदाता अपना वोट डाल रहे हैं। मुंबई में भी आज मतदान हो रहे हैं। तमाम फिल्मी सितारों ने लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लिया। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे। उनके साथ जया बच्चन भी नजर आईं। जया बच्चन इस दौरान तीखे तेवरों में दिखीं।

विज्ञापन

Venom 3: टॉम हार्डी की फिल्म 'वेनम 3' को लेकर सोनी पिक्चर्स का एलान, फिल्म का फैंस को है बेसब्री से इंतजार

गु्स्से में दिखीं जया बच्चन
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ में मतदान करने के बाद रवाना हुए। अपनी कार में बैठते वक्त मीडिया से रूबरू होते हुए जया बच्चन के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आया। हालांकि, उन्होंने कुछ कहा नहीं, लेकिन चेहरे के हावभाव देखकर साफ पता चला कि वे काफी गुस्से में हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। जया बच्चन का अंदाज देख यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जया बच्चन को ट्रोल करते दिखे यूजर
कमेंट बॉक्स में यूजर्स अलग-अलग सवाल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप कभी हंसती भी हो?' एक यूजर ने लिखा, 'गुस्सा तो इनकी नाक पर रखा रहता है। कभी मुस्कुराते हुए नहीं देखा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिग बी का स्वभाव जितना शांत और गंभीर है, ये एकदम विपरीत नजर आती हैं'। हालांकि, कुछ लोग जया बच्चन का बचाव भी करते नजर आए और ट्रोल करने वालों को बुजुर्गों का सम्मान करने की सीख दी।
विज्ञापन

Aniruddh Dave: टीवी के बाद फिल्मों में जलवा बिखेरने को तैयार हैं अनिरुद्ध, बोले- मुझे टैगिंग पसंद नहीं

अभिषेक बच्चन नहीं आए नजर
बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय भी मतदान करने पहुंचीं। हालांकि, वे अकेले ही पोलिंग बूथ पर नजर आईं। बिग बी और जया बच्चन जहां साथ में नजर आए। वहीं ऐश्वर्या राय अकेले ही वोट डालकर आती दिखीं। उसी पोलिंग बूथ पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन दूसरी गाड़ी से पहुंचे। अभिषेक बच्चन इस दौरान नजर नहीं आए। ऐश्वर्या को अकेला देख यूजर्स सवाल कर रहे हैं। साथ ही एक बार फिर अभिनेत्री के अपने ससुराल से मन-मुटाव के कयास लगाए जाने लगे हैं।
Films On Boxing: 'चंदू चैंपियन' से पहले इन फिल्मों में दिखी बॉक्सिंग, पर्दे पर बॉक्सर बनकर छाए ये सितारे
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें