अभिनेता अनिरुद्ध दवे इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द ही वे कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' में अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अनिरुद्ध दवे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे टीवी से फिल्मों की तरफ अपने झुकाव के बारे में बातें करते दिखाई दिए।
प्रमोशन या डिमोशन वाली बात से है परेशानी
अनिरुद्ध दवे टीवी इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक नाम हैं। उन्होंने कई हिट टीवी शो में काम किया है। 'चंदू चैंपियन' से पहले वे 'तेरे संग' और 'प्रणाम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे टेलीविजन और फिल्मों के बीच के ट्रांजिशन को कैसे देखते हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'मुझे स्टीरियोटाइपिंग से परेशानी है। फिल्म से टीवी और टीवी से फिल्मों में आने-जाने को प्रमोशन या डिमोशन की तरह देखना बंद किया जाना चाहिए'।
Venom 3: टॉम हार्डी की फिल्म 'वेनम 3' को लेकर सोनी पिक्चर्स का एलान, फिल्म का फैंस को है बेसब्री से इंतजार
बढ़िया काम की तलाश
अनिरुद्ध दवे अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'ऐसा नहीं है कि फिल्मों में काम कर लेने के बाद टीवी में आना कोई शर्मिंदगी की बात है या डिमोशन वाली बात है। मैं इन बातों से सहमति नहीं रखता हूं। जहां बढ़िया काम मिलेगा मैं वहां काम करने को तैयार हूं। मुझे घिसे-पीटे किरदार नहीं करने हैं, लेकिन अगर कोई ऐसा रोल जो पहले कभी किसी ने नहीं किया हो और मुझे ऑफर किया जाएगा तो मैं उसे जरूर करूंगा'।
Bollywood Actress: आज की हीरोइनों को मात देती हैं 90s की ये अभिनेत्रियां, 50 की उम्र में भी लगती हैं जवां
कार्तिक हैं मेहनती
जब अनिरुद्ध दवे से पूछा गया कि 'चंदू चैंपियन' में उन्हें काम करके कैसा लगा। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'इस फिल्म में काम करके मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। कार्तिक आर्यन बेहद मेहनती अभिनेता हैं'।