फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo: दलपति विजय की 'लियो' को सेंसर बोर्ड ने दिया यू/ए सर्टिफिकेट, 13 कट्स के साथ फिल्म को मिला प्रमाणन

Tue, 10 Oct 2023 01:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म लियो को हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से सेंसर प्रमाणपत्र मिला है और यह इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विजय के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'लियो' का पोस्टर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लियो' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित, एक्शन थ्रिलर 'लियो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 5 अक्टूबर को जारी फिल्म के एक्शन से भरपूर ट्रेलर ने सिनेप्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। अब सीबीएफसी ने अभिनेता की फिल्म को कई कट और म्यूट के आदेश के बाद से यू/ए प्रमाणित किया है।

विज्ञापन

विजय की फिल्म को मिला  यू/ए प्रमाणन
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म लियो को हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से सेंसर प्रमाणपत्र मिला है और यह इंटरनेट पर वायरल हो रही है। यह फिल्म लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (एलसीयू) का एक हिस्सा है। बता दें कि फिल्म को लेकर सीबीएफसी का प्रमाणन कई बदलावों के साथ आया है, जिसमें कुछ अपशब्दों को म्यूट करना और खूनी दृश्यों को संशोधित करना शामिल है।

13 कट्स के साथ फिल्म की गई प्रमाणित
पहले खबर आई थी कि लियो को सीबीएफसी द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र के साथ प्रमाणित किया गया है, जिससे हर वर्ग के लोग इस फिल्म को देख सकते हैं। बता दें कि सीबीएफसी ने फिल्म में 13 बदलाव अनिवार्य कर दिए हैं, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दलपति विजय के फैंस का ध्यान खींचा है। इन बदलावों में फिल्म में इस्तेमाल की गई अप शब्दों को म्यूट करना और कुछ हिंसक दृश्यों में बदलाव शामिल हैं।
 

Tiger 3: 'टाइगर 3' से कटरीना कैफ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, आग से खेलने को तैयार अभिनेत्री

विज्ञापन

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि पहले इस एक्शन थ्रिलर का कार्यकारी शीर्षक पहले 'दलपति 67' था क्योंकि यह विजय की 67वीं फिल्म है। इसमें संजय दत्त, तृषा, अर्जुन सरजा, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, अनुराग कश्यप और  मैसस्किन   जैसे कलाकार शामिल हैं। संगीत और बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा किया गया है, जिन्होंने हाल ही में 'जवान' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। फैंस अब विजय को एक बार फिर पर्दे पर एक्शन करते देखने के लिए बेकरार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें