फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: लॉरेन्स बिश्नोई के भाई का दावा, 'सलमान ने हमारे समुदाय के सामने चेकबुक रखी और पैसों का लालच दिया'

Thu, 24 Oct 2024 03:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जेल में बंद गैंगस्टर सलमान खान कथित रूप से कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समाज अभिनेता से नाराज है। इसे लेकर हाल ही में गैंगस्टर के चचेरे भाई ने सलमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई लगातार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकियां दे रहा है। काला हिरण शिकार मामले पर लॉरेन्स बिश्नोई और उसके गैंग की तरफ से कथित रूप से कई बार सलमान को धमकियां मिल चुकी हैं। अब हाल ही में गैंगस्टर के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाया है। रमेश बिश्नोई ने ऐसा दावा किया है कि सलमान खान ने इस मामले में बिश्नोई समाज को पैसों की पेशकश की।

विज्ञापन


'सलमान खान पर लगाया गंभीर आरोप'
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेन्स के भाई रमेश बिश्नोई ने मीडिया बातचीत में यह कहा है कि सलमान खान से जुड़े काले हिरण मामले में पूरा बिश्नोई समुदाय जेल में बंद गैंगस्टर के साथ खड़ा है। रमेश ने आरोप लगाया कि सलमान खान ने बिश्नोई समुदाय को पैसे की पेशकश की थी, लेकिन समुदाय ने यह पेशकश ठुकरा दी।
Reshma and Shera: इस अभिनेता को अमिताभ बच्चन की आवाज से थी नफरत, गूंगे के रोल में बिग बी को किया कास्ट
विज्ञापन


'हम पैसे के भूखे नहीं'
लॉरेंस बिश्नोई के कजिन रमेश बिश्नोई ने इस मामले  पर कहा कि सलमान खान ने पहले बिश्नोई समुदाय को पैसे की पेशकश की थी। गैंगस्टर के चचेरे भाई का कहना है, 'सलमान खान के पिता  सलीम खान ने कहा कि लॉरेंस गिरोह पैसे के लिए ऐसा कर रहा है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि उनका बेटा समुदाय के सामने एक चेकबुक लाया था और कहा था कि आंकड़े भर लो और इसे ले लें। अगर हम पैसे के भूखे होते तो हम उसे उसी समय ले लेते'।
विज्ञापन

The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' का मोशन पोस्टर जारी, टीजर की रिलीज डेट का भी खुलासा

पुख्ता की गई है सलमान खान की सुरक्षा
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर कई आरोप हैं। वह फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। लॉरेंस बिश्नोई से लगातार मिली जान कि धमकियों के कारण सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अभिनेता बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी आगामी फिल्म 'सिकंदर' है।
Sara Ali Khan: आउटडोर योगा सेशन में सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल, प्रशंसकों ने दी प्रतीक्रिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें