फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: आउटडोर योगा सेशन में सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल, प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया

Thu, 24 Oct 2024 03:03 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपने अभिनय के साथ ही अपनी सेहत की भी खूब ध्यान रखती हैं। सारा फिटनेस प्रेमी हैं। वह अक्सर अपना योगा और जिम का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आज सारा ने अपना एक और योगा का आउटडोर सेशन सोशल मीडिया पर साझा किया हो, जो प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म स्काई फोर्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सारा अपने प्रशंसकों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। यही वजह है अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सारा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आज सारा ने अपना एक और बेहद ही शानदार योगा सेशन का वीडियो साझा किया है, जिसपर प्रशंसक लगातार अपनी प्रतीक्रियाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन



सारा का फिटनेस वीडियो
सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पर्पल जॉगर्स पैंट और क्रॉप टॉप पहने हुए अपना वीडियो साझा किया है। जब सारा फ्री होती हैं तो वह अक्सर ट्रैवल करती हैं। सारा ने आज ही अपने नए योगा फिटनेस आउटडोर सेशन से अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि सारा इस समय वेकेशन पर हैं और वहां से सारा अपने शानदार लुक सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। आज के इस शानदार वीडियो की बात करें तो इसमें सारा को आउटडोर सेटिंग में सुबह योगा सेशन करते हुए देखा जा सकता है। सारा का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म स्काई फोर्स
संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर द्वारा निर्देशित स्काई फोर्स अक्षय कुमार की 2025 में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म होगी। अक्षय की स्काई फोर्स को लेकर उत्सुकता चरम पर है। दिनेश विजान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान, निमरत कौर और शिखर पहारिया भी होंगे। यह फिल्म अगले साल 2025 में गणतंत्र दिवस के सप्ताहांत पर रिलीज होगी। यह एक्शन, ड्रामा, इमोशनल और रोमांच से भरपूर फिल्म होगी। इसमें देशभक्ति की भावना को दर्शाया जाएगा। यह फिल्म पाकिस्तान पर भारत के पहले हवाई हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
Box Office Collection: विक्की विद्या-वेट्टैयन अभी भी दर्शकों को आ रही पसंद, जानें बाकी फिल्मों का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें