फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajesh Khanna: 'बिग बॉस' में आते-आते रह गए थे राजेश खन्ना, एक एपिसोड के लिए मिलते इतने करोड़ रुपये

Wed, 14 Aug 2024 07:33 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस' के निर्माता एक बार राजेश खन्ना को शो में शामिल करना चाहते थे, लेकिन अभिनेता इसके लिए राजी नहीं हुए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इच्छा जताई थी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
 
विज्ञापन
राजेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @rajeshkhanna.theactor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस' सबसे मशहूर रिएलिटी शो में से एक है। हाल ही में, इसका तीसरा ओटीटी सीजन खत्म हुआ है, जिसे अनिल कपूर ने होस्ट किया है। बिग बॉस में अब तक दुनियाभर के कई कलाकारों से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेट क्रिएटर तक कई लोग नजर आ चुके हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि कई साल पहले दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना शो में आते-आते रह गए थे और इसके लिए उन्हें मोटी रकम दी जानी थी।

विज्ञापन


Ananya Panday: अनन्या पांडे को दूसरी बार लॉन्च करने जा रहे करण जौहर, सीरीज 'कॉल मी बे' से करेंगी ओटीटी डेब्यू

एक एपिसोड के लिए मिलते साढ़े तीन करोड़
साल 2012 की बात है। अली पीटर जॉन, जो पेशे से पत्रकार थे और राजेश खन्ना के करीबी भी थे, ने रेडिफ को एक साक्षात्कार दिया था। अली ने बताया था कि 'बिग बॉस' के निर्माता राजेश खन्ना को शो में लेना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई थी। राजेश खन्ना को बिग बॉस के घर में शामिल करने के लिए निर्माता उन्हें हर एक एपिसोड के लिए साढ़े तीन करोड़ का भुगतान भी करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Sonam Khan: 30 साल बाद वापसी करना चाहती हैं 'विश्वात्मा' की ये अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

पहले मना किया, फिर जाने की इच्छा हुई, लेकिन..
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस' के निर्माता राजेश खन्ना से मुलाकात करना चाहते थे और इसका प्रस्ताव देने के लिए उन्होंने अली से बातचीत की थी। राजेश खन्ना ने शो में जाने से इनकार कर दिया था। बाद में, अली ने उन्हें मनाया भी, लेकिन वो नहीं माने। हालांकि, कुछ दिन बाद राजेश खन्ना ने अचानक शो में जाने की इच्छा जताई, लेकिन तब तक निर्माता इस विचार को त्यागकर आगे बढ़ चुके थे।

Abhishek Banerjee: बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी अभिषेक की 'स्त्री 2' और 'वेदा', पहले कौन सी फिल्म देखेंगे अभिनेता?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें