फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: अनन्या पांडे को दूसरी बार लॉन्च करने जा रहे करण जौहर, सीरीज 'कॉल मी बे' से करेंगी ओटीटी डेब्यू

Wed, 14 Aug 2024 06:05 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनन्या पांडे वेब सीरीज 'कॉल मी बे' से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज का निर्माण करण जौहर ने किया है। 
 
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को बॉलीवुड में लॉन्च करने के बाद करण जौहर एक बार फिर से उन्हें लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर इस बार अनन्या को ओटीटी पर लॉन्च करने जा रहे हैं। अनन्या जल्द ही वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के जरिए ओटीटी पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। 

विज्ञापन


डार्लिंग वो बॉलीवुड लॉन्च था, ये ओटीटी लॉन्च है: करण जौहर
अनन्या के ओटीटी डेब्यू का एलान बड़े ही खास अंदाज में किया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें अनन्या पांडे और करण जौहर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अनन्या के लॉन्च को लेकर बातचीत चलती है, जिस पर अनन्या कहती हैं कि वो तो उन्हें पहले ही लॉन्च कर चुके हैं। इसके बाद करण अपनी फिल्म कुछ कुछ होता है के मशहूर डायलॉग को थोड़ा तोड़-मरोड़कर कहते हैं कि हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है, लेकिन लॉन्च तो बार-बार हो सकता है। डार्लिंग वो बॉलीवुड लॉन्च था, ये ओटीटी लॉन्च है। 
 


इस रोल को निभाएंगी अनन्या पांडे
इस मजेदार वीडियो में करण आगे कहते हैं कि अनन्या प्राइम वीडियो पर अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। इसके बाद अनन्या अपने किरदार के बारे में पूछती हैं। जवाब में करण कहते हैं कि वो कुछ नया और चुनौतीपूर्ण होगा। एक ऐसा रोल, जो तुमने जिंदगी में नहीं किया। वो अनन्या को बताते हैं कि उनका किरदार एक ऐसी अमीर लड़की का होगा, जो सब कुछ खो देती हैं और उसे मुंबई आकर हर चीज के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसके बाद सीरीज 'कॉल मी बे' की एक छोटी सी झलक भी देखने को मिलती है।
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
'कॉल मी बे' का निर्देशन कोलिन डी’कुन्हा ने किया है और इसका निर्माण करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने मिलकर सीरीज की कहानी लिखी है। इसमें अनन्या पांडे, वीर दास, वरुण सूद, विहान समत, मिनी माथुर, गुरफतेह पीरजादा, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मुस्कान जाफरी ने अभिनय किया है। इसकी स्ट्रीमिंग छह सितंबर से प्राइम वीडियो पर शुरू होगी।
विज्ञापन




Vedaa: अचानक फिल्म निर्माता क्यों बने जॉन? अभिनेता ने बताई पीछे की वजह, कहा-मैं चीजों को बदलना चाहता था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें