फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars: 24 साल पहले भी आमिर खान की फिल्म ऑस्कर की रेस में हुई थी शामिल, क्या इस बार पूरा होगा सपना?

Mon, 23 Sep 2024 04:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीब 24 साल के अंतराल के बाद ऐसा हुआ है जब किसी भारतीय फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में ऑस्कर के लिए आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। दिलचस्प बात यह है कि 24 साल पहले भी आमिर खान की फिल्म को ही इस श्रेणी में चुना गया था।
विज्ञापन
लापता लेडीज-आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'लापता लेडीज' इस साल की चर्चित फिल्मों में रही है। हालांकि, सिनेमाघरों  में जब यह फिल्म आई थी तो दर्शकों ने इसमें बहुत दिलचस्पी नहीं ली। लेकिन, ओटीटी पर रिलीज होने के बाद इसका जबर्दस्त हल्ला रहा। क्रिटिक्स ने भी इसे खूब सराहा। अब एक बार फिर इस फिल्म पर चर्चा शुरू हो गई है और हो भी क्यों न? आखिर प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कारों की दौड़ में इसने जगह बना ली है। इसे ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

Laaptaa Ladies Review: ये न्यू मिलेनियल्स की ‘नदिया के पार’ है, रूमाल बड़ा वाला लेकर जाना, रोना खूब आएगा..

आमिर खान और किरण राव ने किया है निर्माण
आज सोमवार को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने यह एलान किया की किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ऑस्कर में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा जा रहा है। इस फिल्म ने 29 भारतीय फिल्मों की सूची में अपने लिए जगह बनाई है। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया है। मालूम हो कि इस फिल्म की निर्देशक जहां किरण राव हैं, वहीं इसका निर्माण किरण राव और आमिर खान ने मिलकर किया है।
Kiran Rao: 'लापता लेडीज' के ऑस्कर की रेस में शामिल होने पर खुशी से गदगद किरण राव, चयन समिति का जताया आभार

24 साल पहले आमिर की यह फिल्म हुई थी नामांकित
करीब 24 साल के अंतराल के बाद ऐसा हुआ है जब आमिर खान की फिल्म को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है। 24 साल पहले यानी 2002 में आमिर खान की फिल्म 'लगान' को इसी श्रेणी में चुना गया था, हालांकि फिल्म की झोली में ऑस्कर नहीं आ पाया था। आमिर खान की 'लगान' से भी पहले सिर्फ दो फिल्में ही फाइनल फाइव में पहुंच सकी थीं। और वे फिल्में थीं- 'मदर इंडिया' और 'समाम बॉम्बे'। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार आमिर खान की फिल्म ऑस्कर पर कब्जा जमा पाएगी।
Rahul Vaidya Birthday: राहुल वैद्य के जन्मदिन पर पत्नी दिशा परमार ने लुटाया प्यार, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

इन चार फिल्मों को रेस में धकेल 'लापता लेडीज' ने बनाई जगह
किरण राव द्वारा निर्देशित 'लापता लेडीज' को 29 फिल्मों में से ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है। टॉप 5 में 'लापता लेडीज' के अलावा 'वाजहई', 'तंगलान', 'उलोजकुहू' और 'श्रीकांत' ने ऑस्कर 2025 में जगह बनाई। फिल्म 'लापता लेडीज' में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, छाया कदम, स्पर्श श्रीवास्तव और अभय दुबे जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म के ऑस्कर के लिए नामांकित होने पर किरण राव ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वे सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने पूरी टीम को इसका श्रेय दिया। साथ ही चयन समिति और दर्शकों का आभार जताया है।

विज्ञापन

टॉप 5 में बनाएगी जगह?
हर साल फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) की तरफ से एक भारतीय फिल्म को इस श्रेणी में नामांकित किया जाता है। इस बार 'लापता लेडीज' को चुना गया है। टॉप 5 में जगह बनाने के लिए अभी इसका मुकाबला अलग-अलग देशों की फिल्मों से होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें