फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra: आग में घी का काम कर रहा कुणाल कामरा का ये वायरल वीडियो, कंगना के बारे में की थी ऐसी बात

Mon, 24 Mar 2025 07:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunal Kamra Viral Video: कुणाल कामरा का एक पुराना विडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कंगना रनौत के बारे में बात की थी, लेकिन अब वह अभिव्यक्ति की आजादी की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
कंगना कुणाल - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिल्म विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक परफॉर्मेंस में महाराष्ट्र के एक नेता पर विवादित टिप्पणी की। उनकी इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कामरा की ये टिप्पणी शिवसेना के कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं आई। इसके बाद जिस जगह पर कामरा ने परफॉर्म किया था और नेता पर टिप्पणी की थी उस जगह पर शिवसेना के कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने तोड़फोड़ की। ये जगह हैबिटेट स्टूडियो थी, जो मुंमई के खार में मौजूद है।
विज्ञापन

कामरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर
हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ करने के लिए शिवसेना के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर कर रही है। इस मामले के बीच कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर 'भारत का संविधान' किताब हाथ में लेकर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'आगे बढ़ने का एक ही रास्ता।'

कुणाल कामरा का वीडियो वायरल
इस मौके पर कुणाल कामरा का एक पुराना विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो कुणाल कामरा के शो 'शट अप या कुणाल' का है। वह शिवसेना के नेता संजय राउत के साथ बात कर रहे हैं। ये वीडियो तब का है जब बीएमसी ने मुंबई में एक्ट्रेस कंगना रनौत के बंगले पर बुलडोजर चलाया था। कामरा ने इस बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन किया था। यहां तक कि खिलौना बुलडोजर के पास राउत के साथ फोटो खिंचवाते हुए कंगना का मजाक उड़ाया था।
Kunal Kamra: कुणाल के ठिकाने का पता लगाने में जुटी पुलिस, मंत्री योगेश कदम बोले- कानून के अनुसार कार्रवाई होगी
 
विज्ञापन

यूजर ने कुणाल कामरा की लगाई क्लास
इस वीडियो के वायरल होने पर कई यूजर्स ने कामरा को पाखंडी कहा था। उन्होंने बताया कि जहां उन्होंने कंगना के बंगले को गिराए जाने का समर्थन किया था, वहीं अब वे हैबिटेट कॉमेडी क्लब पर हमले के बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में बोल रहे हैं। 

संजय राउत ने कामरा की तारीफ की
हालांकि शिव सेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कामरा का सपोर्ट किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'कुणाल की कमाल, जय महाराष्ट्र।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें