फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritwik Bhowmik: ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ का किरदार था चुनौतीपूर्ण, ऋत्विक भौमिक ने बताया कैसे की तैयारी

Mon, 24 Mar 2025 06:08 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khakee: The Bengal Chapter: अभिनेता ऋत्विक भौमिक नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ में एक अलग किरदार में नजर आए हैं। अभिनेता ने किरदार की तैयारी को लेकर बात की है। साथ ही सीरीज से जुड़े अपने अनुभवों को भी साझा किया।
विज्ञापन
ऋत्विक भौमिक - फोटो : इंस्टाग्राम-@ritwikbhowmik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में आई नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ में नजर आए अभिनेता ऋत्विक भौमिक सीरीज के अपने सागर तालुकेदार के किरदार को बाकी किरदारों से अलग मानते हैं। वो इसे मानव स्वभाव के अलग और गंभीर पक्ष को दिखाने वाला मानते हैं।

मेरे बाकी किरदारों से अलग था ये किरदार

विज्ञापन

जूम के साथ बातचीत में अभिनेता ने सीरीज के अपने किरदार के बारे में बातचीत करते हुए कहा, “ये किरदार अब तक निभाए गए मेरे बाकी सभी किरदारों से काफी अलग है। मैं और आदिल जफर खान हम दोनों ही एक तरह सोच रहे थे, क्योंकि हम दोनों के ही किरदार हमारे पिछले किरदारों से पूरी तरह से अलग थे। जो एक सीधे साधे इंसान के थे। हमने न सिर्फ कोलकाता बल्कि इंसान की भी डार्क साइड को जाना है। यह काफी मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और शारीरिक काम था, लेकिन हमें इसमें काफी मजा आया।”

भाग्यशाली हूं जो ऐसा किरदार मिला
अभिनेता ने आगे कहा, “एक अभिनेता के तौर पर ऐसे चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के मौके कम मिलते है, खासकर तब जब कोई एक ही जैसे किरदारों के लिए पहचाना जाता हो। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे ऐसा अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला, जो मेरे पिछले किरदारों से पूरी तरह हटकर है।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bandit Queen: ‘बैंडिट क्वीन’ को लेकर शेखर कपूर के आरोपों पर प्राइम वीडियो ने दी सफाई, कही ये बात

बंगाली कलाकारों से प्रभावित है भारतीय सिनेमा
ऋत्विक ने आगे बताया कि कैसे भारतीय सिनेमा लंबे समय से बंगाली कलाकारों से प्रभावित रहा है, जिसमें टेक्नीशियन से लेकर अभिनेता, लेखक और संगीतकार तक शामिल हैं। बंगाल में कहानी कहने की एक गहरी परंपरा है जो संगीत, नृत्य, चित्रकला और फिल्म निर्माण जैसे विभिन्न कला के रूपों में फैली हुई है।

यह खबर भी पढ़ें: Nikki Tamboli: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में चढ़ा निक्की तंबोली का पारा, क्यों सोशल मीडिया यूजर्स करने लगे ट्रोल?

20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है खाकी: द बंगाल चैप्टर
खाकी: द बंगाल चैप्टर आईपीएस अफसर अर्जुन मैत्रा के किरदार पर आधारित है, जो अपराध और राजनीतिक भ्रष्टचार के खिलाफ लड़ता है। इस सीरीज में जीत, प्रोसेनजीत चटर्जी, शाश्वत चटर्जी, चित्रांगदा सिंह और ऋत्विक भौमिक प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। नीरज पांडे द्वारा बनाई गई यह सीरीज 20 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें