मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा 332 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालिक हैं। मुंबई के बैंड स्टैंड में रहने वाली रेखा कई कार्यक्रमों में शिरकत करके भी रुपये कमाती हैं। उनके पास शानदार साड़ियों का एक कलेक्शन है। इसके अलावा उनके पास कई मंहगी कार भी है, जिनमें से एक है- रोल्स रॉयस घोस्ट, जिसकी कीमत 6.01 करोड़ रुपये है।
रेखा की प्रमुख फिल्मों में उमराव जान, मिस्टर नटवरलाल, मुकद्दर का सिकंदर, खून भरी मांग, खूबसूरत, घर, इजाजत, नमक हराम, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, जीवन धारा, बहूरानी, दो अनजाने, मुझे इंसाफ चाहिए, लज्जा, जुदाई, प्यार की जीत, बीवी हो तो ऐसी, सिलसिला, कोई मिल गया और कृष शामिल हैं। रेखा पिछली बार साल 2018 में यमला पगला दीवाना फिर से एक गाने में नजर आई थीं।
Ryan Reynolds: 'डेडपूल' फुटेज लीक कराने में था रयान रेनॉल्ड्स का हाथ, लाई डिटेक्टर इंटरव्यू में सच किया कबूल