'हाउसफुल 5'- 'जॉली एलएलबी 3' पर अपडेट
अक्षय कुमार के पास 'जॉली एलएलबी 3', 'हाउसफुल 5', 'हेरा फेरी 3', 'वेलकम 3' जैसी कई फ्रेंचाइजी फिल्में हैं, जिसका दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। अब अक्षय ने इन सभी फिल्मों पर रोमांचक जानकारी साझा की है। अक्षय ने बताया है कि 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन गाने की शूटिंग अभी बाकी है। वहीं उन्होंने 'हाउसफुल 5' के बारे में बताया कि इस फिल्म का निर्माण अगले महीने शुरू होगा।
वेलकम टू द जंगल'- 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग
'वेलकम टू द जंगल' के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने अपडेट दिया कि इस फ्रेंचाइजी की शूटिंग 40 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है। अभी इसके निर्माण में जुटे हुए हैं। वहीं, 'हेरा फेरी 3' अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने अपनी अन्य फ्रेंचाइजी फिल्मों का भी संकेत दिया। उन्होंने बताया कि वे एक एक्शन फिल्म के लिए चर्चा कर रहे हैं, जो शायद अगले साल शुरू हो सकती है।
एक्शन फिल्म भी कतार में
अक्षय कुमार ने कॉमेडी फिल्में करने को लेकर अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि कॉमेडी जॉनर की फिल्में करने से इंडस्ट्री में अधिक प्यार और सम्मान मिलेगा। वहीं खेल-खेल में की बात करें तो फिल्म की कहानी सात दोस्तों के ऊपर आधारित है, जो अपने फोन को एक रात के लिए सार्वजनिक संपत्ति बनाते हैं और एक-एक कर सबके राज खुलने लगते हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।