दिल धड़कने दो में अपनी भूमिका से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाली दिव्या सेठ की बेटी मिहिका शाह का सोमवार (5 अगस्त) को निधन हो गया था। 20 साल की बेटी के अचानक निधन से अभिनेत्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी बेटी के साथ खुद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।