फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अफ्रीका में ओमाहे आदिवासियों के साथ जमकर थिरके अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, साझा किया वीडियो

Sat, 27 Jul 2024 05:36 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने ओमाहे आदिवासियों के साथ डांस करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वे इन दिनों अफ्रीका में छुट्टियां मना रहे हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार हाल ही में 'सरफिरा' में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने राधिका मदान के साथ काम किया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुकाबले प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं, अब अक्षय अपनी व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दरअसल, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अफ्रीका में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने ओमाहे आदिवासियों के साथ डांस करते हुए अपना एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। इस खास वीडियो में अक्षय और ट्विंकल दोनों ही अपने जोश में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अक्षय ने साझा किया वीडियो
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अफ्रीका में ओमाहे आदिवासियों के साथ दिल खोलकर नाचते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी छुट्टियों का एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इसे शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'अपने पैरों को हिलाते हुए और अपनी आत्माओं की मालिश करते हुए, ओमाहे, जिस स्थानीय समूह के साथ हमने नृत्य किया, उन्होंने पंख, त्वचा और सिसल से बने अद्भुत उपकरणों का इस्तेमाल किया और हमने रितुंगा नामक पारंपरिक नृत्य का अपना संस्करण प्रस्तुत किया। आपको क्या लगता है कि किसने बेहतर नृत्य किया, मिस्टर के या मैंने? पिछली बार आपने कब दिल खोलकर नृत्य किया था? मुझे नीचे कमेंट में बताएं।'

छुट्टियों की प्यारी झलकियां
बीते दिन शुक्रवार को अक्षय ने अपनी अफ्रीकी सफारी की एक झलक साझा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'उस दिन एक शेर डाला था, आज हाथी देखलो। आज तंजानिया में सफारी के दौरान इस राजसी प्राणी को देखा और अमेरिकन सफारी। इसे साझा किए बिना नहीं रह सका।' अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के डांस पर सभी प्रशंसक अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

'खेल खेल में' फिल्म में नजर आएंगे अक्षय
इस बीच अक्षय की आने वाली फिल्म 'खेल खेल में' का पहला पेपी ट्रैक 'हौली हौली' गुरुवार को रिलीज किया गया। पंजाबी डांस नंबर में अक्षय कुमार, एमी विर्क, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान शामिल हैं। गाने में फरदीन खान और अक्षय ने अपना आइकॉनिक हे बेबी स्टेप भी दोहराया। सभी पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे पार्टी एंथम की धुनों पर थिरकते दिखे। इस गाने को गुरु रंधावा, हनी सिंह और नेहा कक्कड़ ने गाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें