न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक केरल पुलिस ने एक अभिनेता की शिकायत के आधार पर फिल्म निर्माता रंजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन्वेस्टिगेशन टीम ने कल शुक्रवार को शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया।
जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में उथल-पुथल है। पिछले कुछ दिनों में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। एक अभिनेत्री ने इंडस्ट्री के चर्चित फिल्म निर्माता रंजीत पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। इसके बाद एक्टर पर यौन उत्पीड़न का दूसरा मामला दर्ज हुआ है, जो केरल पुलिस ने किया है।
शिकायतकर्ता के बयान दर्ज
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक केरल पुलिस ने एक अभिनेता की शिकायत के आधार पर फिल्म निर्माता रंजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन्वेस्टिगेशन टीम ने कल शुक्रवार को शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया। मामला कोझिकोड में दर्ज किया गया है। यह शिकायत एक अभिनेता ने कराई।
विज्ञापन
निर्देशक पर लगे गंभीर आरोप
पुलिस के मुताबिक एक युवा अभिनेता ने रंजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि निर्देशक ने उसे नग्न होने के लिए मजबूर किया और 2012 में उसका यौन उत्पीड़न भी किया। मालूम हो कि इससे पहले रंजीत पर एक बंगाली अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।
होटल में बुलाकर की अभद्रता
पुलिस के मुताबिक रंजीत ने पीड़ित को बेंगलुरू के एक होटल में बुलाया था और फिर वहां कथित तौर पर एक्टर के साथ मारपीट की गई और उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया। घटना के अगले दिन रंजीत ने एक्टर को पैसे ऑफर किए थे। इससे पहले रंजीत पर एक बंगाली अभिनेत्री ने यौन शोषण के आरोप लगाए, जिसके बाद निर्माता ने केरल राज्य चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।